IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले जहां शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर अटकलें लग रही थीं। उसी बीच आईसीसी ने इस स्टार ओपनर को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है। मैच से एक दिन पहले यह खुशखबरी इस खिलाड़ी के हौसले को और बढ़ाएगी। इससे पहले कैंसर से लड़ते हुए 2011 में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले युवराज सिंह ने भी शुभमन गिल का मनोबल बढ़ाया था।
शुभमन गिल का जलवा
दरअसल आईसीसी द्वारा हर महीने प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया जाता है। शुभमन गिल को आईसीसी ने सितंबर के महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। शुक्रवार को आईसीसी ने इसका ऐलान किया। शुभमन के साथ इस अवॉर्ड के लिए भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के ओपनर डेविड मलान को भी नॉमिनेट किया गया था। पर पूरे महीने 80 की औसत से 480 वनडे रन बनाने वाले शुभमन ने बाजी मार ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी।
इतना ही नहीं आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी शुभमन गिल पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर हैं। 24 वर्षीय बल्लेबाज का वनडे क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 35 मैचों में ही 66.1 की औसत और 102.84 के स्ट्राइक रेट से 1917 रन बना लिए हैं। इस अवॉर्ड को जीतने के बाद वह बोले कि, यह अवॉर्ड उन्हें आगे और अच्छा करने के लिए मोटिवेट करेगा। साथ ही उन्होंने इसके लिए अपने टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ को धन्यवाद अदा किया।
यह भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘…अब और नहीं,’ सूर्यकुमार यादव ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले क्यों कही दी ऐसी बात?
अहमदाबाद में हो सकती है वापसी!
शुभमन गिल वर्ल्ड कप 2023 के पहले दो मैच डेंगू से पीड़ित होने के कारण नहीं खेल पाए थे। उनका शानदार फॉर्म और अहमदाबाद का रिकॉर्ड शानदार है। यह सब देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में उनकी वापसी के कयास लग रहे हैं। साथ ही गुरुवार को उनकी नेट्स में बल्लेबाजी पर लौटने की खबर ने इन उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines