Shaheen Afridi Injury: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले जहां टीम इंडिया शुभमन गिल की हेल्थ को लेकर परेशान है। वहीं अब पाकिस्तान की टीम के फैंस को भी इस खबर से झटका लग सकता है। दरअसल 10 अक्टूबर मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन शाह अफरीदी चोटिल हो गए थे। हालांकि, उस मैच में उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी जरूर की थी। पर वह दर्द में दिख रहे थे। अब सवाल यह है कि क्या भारत के खिलाफ मैच में शाहीन उतर पाएंगे?
शाहीन अफरीदी की उंगली में चोट
अभी फिलहाल पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज की चोट पर ऐसा कुछ अपडेट आया नहीं है। लेकिन इस जानकारी ने बिल्कुल पाकिस्तान के फैंस की सांसें अटका दी होंगी। श्रीलंका के खिलाफ शाहीन अफरीदी की बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी जरूर की लेकिन उन्होंने 66 रन लुटा दिए। उन्हें मात्र एक विकेट मिला था। अब देखना होगा कि शाहीन पर क्या अपडेट आता है। फिलहाल रिपोर्ट्स का मानना है कि वह इस महामुकाबले में खेलेंगे।
Shaheen Afridi Injury
वर्ल्ड कप 2023 में कैसा रहा प्रदर्शन
शाहीन शाह अफरीदी का अभी तक फिलहाल इस वर्ल्ड कप में जलवा दिखा नहीं है। नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 7 ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया था। तो श्रीलंका के खिलाफ उनकी पिटाई भी हुई। अब भारत के खिलाफ उनके ऊपर सभी की नजरें होंगी। उनकी चोट कितनी गंभीर है इसको लेकर भी किसी अपडेट का इंतजार है। फिलहाल उनका रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा है इसको भारतीय बल्लेबाज और फैंस बखूबी जानते हैं।
यह भी पढ़ें:- शुभमन गिल को मिली डॉक्टरों की खास सलाह! वर्ल्ड कप 2023 में बढ़ सकती है टीम इंडिया की टेंशन
ऐसे में वह पाकिस्तान के लिए इस महामुकाबले में अहम साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। वहीं टीम इंडिया अपना दूसरा मैच दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरी है। अब सभी को इंतजार है 14 अक्टूबर का जब शनिवार का महामुकाबला अहमदाबाद में सवा लाख दर्शकों के बीच खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines