Shaheen Afridi Gift Jasprit Bumrah IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह हाल ही पापा बने हैं। पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। बुमराह इसी के चलते एशिया कप के बीच घर वापस लौट गए थे। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में वापसी कर ली। बुमराह को मोहम्मद शमी की जगह दी गई है। वहीं रविवार को मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया इसलिए इसे सोमवार को रिजर्व डे में खेला जाएगा।
शाहीन ने बुमराह को दिया स्पेशल गिफ्ट
बारिश के बाद पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह को एक स्पेशल गिफ्ट दिया। वह दौड़ते हुए आए और बुमराह को गिफ्ट थमाया। इस दौरान दोनों गर्मजोशी से मिले। दोनों ने हाथ मिलाया फिर बुमराह ने शाहीन को इस गिफ्ट के लिए थैंक्यू बोला। हालांकि वह गिफ्ट लेने के बाद वापस लौट गए, लेकिन शाहीन को याद आया कि उन्होंने इसे रखने के लिए बैग नहीं दिया है। वह फिर वापस आए और इसे थमा दिया। शाहीन ने इस दौरान बुमराह से कहा- अल्लाह उसे हमेशा खुश रखे और वह नया बुमराह बने। बुमराह और शाहीन का ये वीडियो क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
विराट-केएल नाबाद
बहरहाल, बारिश की वजह से मैच 24.1 ओवर बाद पूरा नहीं हो पाया और 11 सितंबर के रिजर्व डे में चला गया। अब टीम इंडिया सोमवार को 24.1 ओवर में 147 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी। भारतीय टीम के दो विकेट आउट हो चुके हैं। रोहित शर्मा 56 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। जबकि विराट कोहली 16 गेंदों में 8 और केएल राहुल 28 गेंदों में दो चौके जमाकर 17 रन बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाज इसी स्कोर से आगे खेलेंगे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने एक-एक विकेट निकाला है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया रिजर्व डे में क्या कमाल करती है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
40 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines