हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया से हार पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स में शुरू हुई तू-तू-मैं-मैं, बीच वर्ल्ड कप में हो गया नया विवाद!

Shadab Khan On Pakistan’s Record Against Team India: भारत और पाकिस्तान की राइवलरी नई नहीं है, वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया हमेशा हावी रही है, इस बार भी वही पैटर्न देखने को मिला, जिसको लेकर पाक क्रिकेटर्स के बीच बयानबाजी देखने को मिल रही है.

विज्ञापन
Shadab Amir Rashid

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड 8-1 का हो गया है, ऐसे में पड़ोसी मुल्क के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स के बीच तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई है. 15 फरवरी को जब भारत से मैच हारने के बाद ‘मेन इन ग्रीन’ की परफॉर्मेंस को लेकर मोहम्मद यूसुफ ने निराशा जताई थी, जिसके बाद पाक टीम के मौजूदा ऑलराउंडर शादाब खान ने भी पलटवार किया था.

चर्चा में शादाब खान का बयान

इसको लेकर Geo TV के एक शो में होस्ट ने पाकिस्तानी ऑलराउंडर के बयान को लेकर चर्चा की, उन्होंने कहा, ‘ऐसा है कि शादाब ने ट्वीट नहीं किया था, मैंने गलत बयानी कर दी थी, उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, उन्होंने एक चीज कही है, मैं सुनाना चाहता हूं.’ इस प्रोग्राम में पूर्व पाक विकेटकीपर राशिद लतीफ और बॉलर मोहम्मद आमिर मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने क्यों पहनी मोहम्मद सिराज की जर्सी? दिलचस्प है इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

शादाब ने क्या कहा था?

शादाब खान ने भारत से हार ने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘हमारे एक्स क्रिकेटर हैं, उनके अपने ओपीनियन हैं, उनसे भी वो चीज नहीं हुई थी, हम तभी उस स्टेज पर पहुंचे, हम ऐसी टीम थे, जिन्होंने 2021 में इंडिया को हराया हुआ है. ये नहीं है कि ये सिर्फ हमारे लिए, बल्कि जब से क्रिकेट हिस्ट्री चल रही है, हमने वर्ल्ड कप में कभी भी इंडिया को हराया नहीं है. इसलिए वो बहुत लेजेंड थे, लेकिन वर्ल्ड कप में तो उन्होंने भी कुछ खास नहीं किया है.’

खराब रिकॉर्ड पर पाकिस्तान में चर्चा

इसके बाद होस्ट ने कहा, ‘राशिद भाई, आप सीनियर प्लेयर हैं, इंडिया के खिलाफ अगर हम पाकिस्तान का रिकॉर्ड देखें तो वनडे में हमने उनसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं, टेस्ट में हमने उनसे ज्यादा मैचेज जीते हुए हैं. टी20 का सही नंबर मुझे नहीं पता, लेकिन बहुत दूर नहीं हैं, लेकिन एक बात बताइए, जो ज्यादा जीते हैं, नाइंटीज के सीनियर प्लेयर्स सभी ने यहां तक जितवाया है, अब रिकॉर्ड खराब हो रहा है, एक मैच वर्ल्ड कप का इन लोगों ने जिताया है, जो हमलोग कभी नहीं कर पाए थे.’

विज्ञापन

‘भारतीय हमें सीरियसली ही नहीं लेते’

इस पर राशिद लतीफ ने तंज कसते हुए कहा, ‘हमें फख्र है इनके ऊपर, और इसलिए ज्यादा फख्र है क्योंकि फखर (जमां) बाहर हैं, और ये बैटिंग कर रहे हैं.’ इस पर मोहम्मद आसिफ ने कहा, ठीक है 2021 में पाकिस्तान जीता है, लेकिन नाइंटीज में अब के पाकिस्तान टीम और इंडिया में फर्क है, उस टाइम टीम इंडिया डरती थी, यार ये हमें हरा देगी. हम वो हमें सीरियस ही नहीं लेते, वो हमें आउट कर रहे थे, सेलिब्रेट ही नहीं कर रहे थे, वो जीते हैं सेलिब्रेट ही नहीं कर रहे हैं, ये फर्क है.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट एंकर, मॉडल या हिरोइन? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिखेर रही हैं हुस्न का जादू, उनकी एक नजर बना देगी दीवाना

विज्ञापन

‘अब ज्यादा होते हैं वर्ल्ड कप’

तीसरे मेहमान ने भी अपनी राय रखते हुए कहा, ’90s की बात करें, तो ये लोग कितनी देर बाद वर्ल्ड कप खेलते थे, 4-5 साल में, टी20 तो था ही नहीं, जब टी20 बीच में आया, तब टी20 वर्ल्ड कप भी 2-2 साल में आने लगा, ऐसा है कि इनको कोई बताए कि जितने वर्ल्ड कप के मैचेज ये लॉट खेली है इंडिया के खिलाफ, कभी भी कोई और भारत के खिलाफ इतने मुकाबले नहीं खेला.और सेम ग्रुप ऑफ पीपुल खेलता रहा है, तो अगर सेम ग्रुप ऑफ पीपुल के खिलाफ बार-बार हारते जाओगे, तो जाहिर सी बात है कि आप पर बातें होंगी. ये उनकी जिम्मेदारी थी, कि वो नॉर्म चेंज करना और इंडिया को बार-बार हराना.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola