Sanju Samson Can Make History: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है. सभी की नजर इस महामुकाबले पर है. भारतीय टीम जीत के लिए फेवरेट नजर आ रही है, क्योंकि पिछले दो मैचों में भी उन्होंने पाकिस्तान को हराया है. इस मुकाबले में संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. वो एमएस धोनी और ऋषभ पंत को मल्टी नेशन टूर्नामेंट में विकेटकीपर के तौर पर पीछे छोड़ सकते हैं. टूर्नामेंट में संजू को जब-जब मौका मिला है, उन्होंने प्रभावित किया है.
संजू सैमसन फाइनल में रचेंगे इतिहास!
संजू सैमसन ने एशिया कप 2025 में अब तक तीन बार बल्लेबाजी की है. उन्होंने 36 के औसत से 108 रन बनाए हैं और इसी बीच उनका स्ट्राइक रेट 127.05 का रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में अगर वो 64 रन बना देते हैं, तो वो एमएस धोनी और ऋषभ पंत से आगे निकल जाएंगे. वो किसी भी मल्टी नेशन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे. ये रिकॉर्ड पंत के पास है, जिन्होंने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में 8 पारियों में 171 रन बनाए थे. एमएस धोनी ने 2007 के वर्ल्ड कप में 154 रन बनाए थे और इसी बीच उनका औसत 30.80 का था. संजू अगर 64 और रन बना लेते हैं, तो धोनी-पंत को पीछे छोड़ देंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Final: टीम इंडिया ने 2 बार थमाई हार, अब फाइनल में क्या होगी पाकिस्तान की प्लेइंग 11?
संजू सैमसन एशिया कप में जड़ चुके हैं एक अर्धशतक
एशिया कप 2025 से पहले KCL में संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने खूब रन बनाए थे. उन्होंने ओमान के खिलाफ एशिया कप के अपने तीसरे मैच में 56 रन की शानदार पारी खेली थी. जब भारतीय टीम संघर्ष कर रही थी, तब संजू ने बल्ले से टीम को स्थिरता प्रदान की थी. इस पारी में उन्होंने 124 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 3 छक्के जड़े थे. अब इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी होगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Final मैच के लिए जारी हुए नए नियम-कानून, ये गलतियां पड़ेंगी भारी, मिलेगी कड़ी सजा
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines