नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के तहत रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में क्रिकेट की महाजंग देखने को मिली। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इसी के साथ उन्होंने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। आइए जानते हैं कप्तान रोहित शर्मा ने कौनसा रिकॉर्ड बनाया है।
8 वर्ल्ड कप खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी
दरअसल, रोहित शर्मा 8 आईसीसी वर्ल्ड खेलने वाले दुनिया के पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही वह वह अब तक हर टी 20 वर्ल्ड कप में खेलते आए हैं। रोहित शर्मा ये मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय भी हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 35 साल के हैं, उन्होंने सितंबर 2007 में वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 डेब्यू किया था। हालांकि रोहित की इस मैच में बल्लेबाजी नहीं आई, लेकिन इसके बाद हर वर्ल्ड कप में उन्होंने तूफानी प्रदर्शन कर करोड़ों दिल जीत लिए।
अभी पढ़ें – Ind vs Pak: हार को नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान, नो बॉल विवाद पर इस दिग्गज ने अंपायर्स पर उठाए सवाल
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
उनके आंकड़ों की बात करें तो वे टी 20 इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। रोहित ने 143 मैचों की 134 ईनिंग्स में 3737 रन जड़े हैं। उनके नाम 4 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं। शतकों के मामले में भी वह टी 20 में नंबर 1 हैं। जबकि छक्के जड़ने में भी नंबर 1, हिटमैन के नाम पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले 178 छक्के दर्ज हैं। वहीं दूसरे नंबर पर काबिज विराट कोहली ने 110 मैचों की 101 ईनिंग्स में 3712 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाज रनों के मामले में काफी करीब हैं। कोहली ने रोहित के करीब तीन साल बाद 2010 में टी 20 डेब्यू किया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
15 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
47 mins agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
1 hr agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
2 hrs ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
3 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
3 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines