Reserve Day Rule IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के तहत खेले जा रहे सुपर-4 के मुकाबले में एक बार फिर बारिश विलेन बन गई। रविवार को बारिश के चलते टीम इंडिया 24.1 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। इसके बाद बारिश की वजह से गीले हुए मैदान पर मैच खेलना मुमकिन नहीं हो पाया और ये रिजर्व डे में चला गया। अब कोलंबो के मौसम को देखें तो रिजर्व डे पर भी बारिश के बादल छाए हुए हैं। सोमवार 11 सितंबर को बारिश की संभावना लगभग 99 प्रतिशत है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो मैच किस तरह पूरा होगा या फिर मैच नहीं हुआ तो किस तरह पॉइंट मिलेंगे, आइए जानते हैं…
इसलिए रिजर्व डे में चला गया है मैच
किसी भी इंटरनेशनल मैच को पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। उदाहरण के लिए लंबे समय तक बारिश की वजह से रुकावट की स्थिति में मैच के ओवर कम किए जा सकते हैं। जबकि किसी इंटरनेशनल मैच का परिणाम प्राप्त करने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20 ओवर फेंकने की जरूरत होती है। चूंकि दोनों टीमें 20-20 ओवर नहीं खेल सकी हैं ऐसे में इसलिए मैच नियमानुसार रिजर्व डे में चला गया है। नियमानुसार, टिकट होल्डर रिजर्व डे के लिए भी अपने टिकटों का उपयोग कर सकेंगे।
पाकिस्तान को दिया जा सकता है 20 ओवर का टार्गेट
अब टीम इंडिया 24 ओवर तक बल्लेबाजी कर चुकी है। ऐसे में यदि एक बार फिर बारिश होती है तो कोशिश की जाएगी कि पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस (DLS) नियम के तहत 20 ओवर में टार्गेट दिया जाए। यदि 20 ओवर भी फेंक पाने की स्थिति नहीं होती है तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दे दिया जाएगा।
इस स्थिति में पाकिस्तान को थोड़ा फायदा हो सकता है क्योंकि वह सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। बांग्लादेश पर जीत के बाद पाकिस्तान के पास 2 अंक और 1.051 की नेट रन रेट है। ऐसे में यदि मैच बारिश से रद्द हुआ तो उसके पास 3 अंक हो जाएंगे। जबकि टीम इंडिया को 1 पॉइंट से ही संतोष करना होगा।
टीम इंडिया को हर हाल में दर्ज करनी होगी जीत
टीम इंडिया को इसके बाद 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाने वाला मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर भारतीय टीम को एक भी मैच में हार मिली तो फाइनल में पहुंचने के समीकरण बिगड़ सकते हैं। हालांकि पाकिस्तान की चुनौती भी कम नहीं है। भारत के बाद उसका आखिरी मुकाबला 14 सितंबर को श्रीलंका से होगा। पाकिस्तान को भी इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस तरह दोनों टीमों के पास 5-5 अंक हो जाएंगे और वे फाइनल खेल सकती हैं। हालांकि श्रीलंका-बांग्लादेश को कम नहीं आंका जा सकता, वे किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकती हैं।
Asia Cup 2023 Super-4 की पॉइंट्स टेबल
पाकिस्तान- 1 मैच, 1 जीत, 2 पॉइंट, 1.051 नेट रन रेट (NRR)
श्रीलंका- 1 मैच, 1 जीत, 2 पॉइंट, 0.420 NRR
भारत- 0 मैच, 0 हार, 0 पॉइंट, 0.000 NRR
बांग्लादेश- 2 मैच, 2 हार, 0 पॉइंट, -0.749 NRR
संबंधित खबरें
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
28 mins ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
1 hr agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoबिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines