IND vs PAK: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की लोकप्रियता कितनी है इसका एक उदाहरण फिर देखने को मिला, पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों ने विराट से पाक आकर क्रिकेट खेलने की गुहार लगाई है, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली का फैन क्रेज देखने मिला।
हम बाबर से ज्यादा से विराट को चाहते हैं
दरअसल, पाकिस्तान और इंग्लैंड मैच के दौरान कुछ पाकिस्तानी दर्शक विराट कोहली से जुड़ा एक पोस्टर लिए दिखे, जिसमें लिखा था ‘हम बाबर आजम से ज्यादा तुम्हें प्यार करते हैं विराट कोहली। आप प्लीज एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान आइए, यहां लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं।’ पाकिस्तानी फैंस का यह पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – IND vs BAN 1st Test: कहां और कैसे Live देख सकेंगे पहला टेस्ट मैच, ये रही पूरी जानकारी
हाई किंग कोहली
इसके अलावा एक और पोस्टर में लिखा था कि ‘ हाई, किंग कोहली पाकिस्तान आइए एशिया कप खेलने। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि इस बार का एशिया कप पाकिस्तान में होना है, लेकिन टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति क्लीयर नहीं है। बता दें कि विराट कोहली दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं, उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के लोग खुद उन्हें अपने यहां बुला रहे हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN 1st Test: भारत-बांग्लादेश में कौन किस पर भारी? देखिए आंकड़े
विराट कोहली कभी नहीं गए पाकिस्तान
बता दें कि टीम इंडिया ने 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था, इसके बाद कभी टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं गई। विराट कोहली ने अपने करियर में कभी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है, हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों देशों के बीच मुकाबले होते हैं, जिनमें से कई मैचों में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारिया खेली हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines