IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बिल्कुल अच्छे नहीं हैं. मैदान पर भी दोनों देशों के बीच चीजें सीमित ही रही है. भारतीय टीम के प्लेयर्स ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था और वो बीसीसीआई की पॉलिसी का पालन कर रहे हैं. वुमेंस वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम की प्लेयर्स ने पाक टीम से हैंडशेक नहीं किया था. हाल ही में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया A ने पाक प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया. अब लग रहा है कि नो हैंडशेक विवाद खत्म हो गया है.
भारत-पाकिस्तान की प्लेयर्स ने मिलाए हाथ
वुमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के कटुनायके बीओआई ग्राउंड में मैच हुआ था. मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और इसके बाद कुछ ऐसा देखने को मिला, जो पिछले कुछ समय से क्रिकेट के मैदान पर नहीं हो रहा था.
भारतीय टीम की खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से हाथ मिलाया. आपको बता दें कि दोनों देशों की महिला प्लेयर्स एक ही बस में यात्रा करके मुकाबला खेलने आई थीं. दोनों टीमों की कप्तान ने एक-दूसरे की तारीफ की और तालियों से सम्मान किया. ऐसा लग रहा है कि नो हैंडशेक विवाद खत्म हो गया है.
आप नीचे हैंडशेक से जुड़ी वायरल वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले शुभमन गिल पर आई बड़ी अपडेट, दूसरे मैच से बाहर होना तय?
टीम इंडिया को मिली पाकिस्तान पर आसान जीत
भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 में हुआ मैच बढ़िया रहा. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए. टीम इंडिया को जीत के लिए 136 रनों की जरूरत थी और मात्र 10 ओवर में टीम इंडिया ने लक्ष्य का मात्र 2 विकेट खोकर सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. बता दें कि ये टीम इंडिया की टूर्नामेंट में लगातार 5वीं जीत है और महिला टीम वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के करीब जा रही है. सीनियर महिला टीम ने हाल ही में वुमेंस वर्ल्ड कप जीता था और अब ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप भी भारत की वुमेंस टीम अपने नाम करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, मैच विनर की वापसी, कप्तान गिल की जगह मिलेगा मौका?
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
58 secs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines