Mohsin Naqvi Supports Haris Rauf: 21 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 स्टेज में मैच हुआ था. इस मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए हारिस रऊफ ने बाउंड्री लाइन पर बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी. उन्होंने 6-0 साइन दिखाया और फाइटर जेट गिरने का इशारा किया. खराब बर्ताव के कारण उनपर ICC ने 30 प्रतिशत मैच फी का जुर्माना लगाया था. हारिस ने बड़ी गलती की थी और इसी की सजा उन्हें मिली, फिर भी PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी उनका सपोर्ट कर रहे हैं. अब वो हारिस की तरफ के एक बड़ा कदम उठाने वाले हैं.
रऊफ के सपोर्ट में उतरे मोहसिन नकवी
रऊफ को अपने बर्ताव के कारण अब भारी जुर्माना देना होगा लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बड़ा फैसला लिया है. समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार नकवी निजी तौर पर हारिस का फाइन जमा करेंगे. इसका सीधा अर्थ है कि हारिस को अपनी जेब या सैलरी में से एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. उन्हें PCB चीफ का सपोर्ट मिल रहा है. मोहसिन का ये कदम हैरान करने वाला है, क्योंकि वो सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ही नहीं हैं, बल्कि ACC के चेयरमैन भी हैं.
सूर्या पर भी लगा फाइनल
14 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के ग्रुप स्टेज में मैच हुआ था. मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अपनी ये जीत पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सेना कर्मियों को समर्पित की थी. PCB ने सूर्या के खिलाफ शिकायत दर्ज की और रिपोर्ट्स के अनुसार ICC ने इसी कारण उनपर 30% मैच फी का जुर्माना लगाया.
फाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
एशिया कप के सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान टॉप पर रहे. इसी वजह से अब दोनों देशों के बीच फाइनल में भिड़ंत होने वाली है. 28 सितंबर 2025 को ये मैच देखने को मिलेगा. भारतीय टीम ने इस एशिया कप में पहले ही पाक को दो बार हरा दिया है और एक बार फिर सूर्या ब्रिगेड का पलड़ा भारी रह सकता है. भारतीय टीम हर मामले में पाकिस्तान से बेहतर है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Final: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव तय, अभिषेक-हार्दिक की चोट ने बढ़ाई टेंशन!
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines