ODi World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस की बॉस रही भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया है। फैंस को उम्मीद थी कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा, लेकिन शमी को नहीं खिलाया गया है।
मोहम्मद शमी को नहीं मिला मौका
क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों का भी मानना था कि पाकिस्तान के खिलाफ शार्दुल ठाकुर या फिर मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी को मौका मिलना चाहिए था, लेकिन शमी को मौका नहीं दिया गया है। दूसरी ओर शुरुआत में गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज की खूब पिटाई हुई। सिराज को बैक टू बैक चौके लगे, ऐसे में फैंस को एक बार फिर से मोहम्मद शमी की याद आ गई। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से फैंस काफी हैरान हैं।
सिराज ने दिलाई पहली सफलता
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। पाकिस्तान के दोनों ओपनर ने शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों की जोरदार धुलाई की है। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने दोनों की जोड़ी तोड़ते हुए अब्दुल्ला शफीक को सिर्फ 20 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आए। फिर हार्दिक पांड्या ने इमाम उल हक को भी चलता कर दिया। इमाम 36 के स्कोर पर पवेलियन की ओर लौट गए। ऐसे में दो विकेट जाने के बाद भारत ने थोड़ी वापसी की है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही विराट कोहली से हुई बड़ी गलती, तस्वीरें हुईं वायरल
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines