IND vs PAK Live Streaming: करोडों फैन्स को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के जिस महामुकाबले का इंतजार था वो आज कोलंबो के मैदान पर खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की सेना का सामना पाकिस्तान से होना है. भारतीय टीम पड़ोसी मुल्क के खिलाफ इस फॉर्मेट में अपने दमदार रिकॉर्ड को एक बार फिर बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दूसरी ओर, पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी. दोनों ही टीमों ने अब तक खेले दोनों मैचों में जीत का स्वाद चखा है.
कौन किस पर रहा है हावी?
टी-20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान की टीम कुल 16 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं. इसमें से 13 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, तो सिर्फ 3 मैचों में पड़ोसी मुल्क ने मैदान मारा है. यानी सूर्या की सेना पूरी तरह से हावी रही है. एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीन बार टूर्नामेंट में धूल चटाई थी. हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम इंडिया को एक बार 10 विकेट से हरा चुका है.
कब और कहां खेला जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में 15 फरवरी को खेला जाना है.
कितने बजे शुरू होगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं, टॉस का सिक्का मैच से आधा घंटा पहले उछलेगा.
कहां देख पाएंगे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मैच का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.
कहां देख पाएंगे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियोहॉटस्टार पर एन्जॉय कर सकेंगे.
फ्री में कहां देख पाएंगे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकेंगे.
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
56 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines