हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs PAK मैचों के लिए तरस जाएंगे फैन्स? WCL के बाद इन बड़े इवेंट्स में भी खिलाड़ी कर सकते हैं बायकॉट

IND vs PAK: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द हो गया।

विज्ञापन
IND vs PAK

IND vs PAK: 20 जुलाई की तारीख क्रिकेट फैन्स के लिए ऐतिहासिक होने वाली थी। भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी एजबेस्टन के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ उतरने वाले थे। भारत की ओर से युवराज सिंह, हरभजन,धवन, रैना जैसे खिलाड़ी इस मैच में रंग जमाने वाले थे, तो पाकिस्तान की तरफ से शोएब मलिक, मिस्बाह-उल-हक, सरफराज अहमद जैसे खिलाड़ी खेलने वाले थे। हालांकि, मैच से ठीक एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने इस महामुकाबले में खेलने से इनकार कर दिया। पांच से छह प्लेयर्स के बायकॉट के बाद आयोजकों को मैच रद्द करना पड़ गया। प्लेयर्स के इस फैसले ने बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच 22 गज की पिच पर भिड़ंत देखने के लिए अब फैन्स तरस जाएंगे?

IND vs PAK मैच के लिए तरस जाएंगे फैन्स?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के ग्रुप स्टेज में भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया। अब सवाल यह है कि अगर यह दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं, तो भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को तैयार होंगे? हालात को देखने को इसके चांस काफी कम नजर आते हैं। यह तो बात सिर्फ इस टूर्नामेंट की है। मगर भारत और पाकिस्तान को कई बड़े इवेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलना है और अगर भारतीय बोर्ड और प्लेयर्स ने इसी तरह से पड़ोसी मुल्क के खिलाफ खेलने का बायकॉट किया, तो फैन्स को कई बार मायूस होना पड़ सकता है।

कई मैचों में होनी है भारत-पाक की भिड़ंत

सबसे पहले एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है। माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट में यह दोनों टीमें कम से कम दो से तीन बार एक-दूसरे से भिड़ सकती हैं। खेल मंत्री मानसुख मांडविया ने हाल ही में एक बयान देते हुए कहा था कि भारत को विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, जरूरी यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पहले खिलाड़ी तैयार हों। यह खबरें पहले से ही आ रही हैं कि भारतीय टीम एशिया कप का बायकॉट कर सकती है। इस स्थिति में भारत-पाकिस्तान के बीच दो से तीन बार होने वाले महामुकाबले से फैन्स वंचित रह सकते हैं।

भारत की सरजमीं पर इसी साल महिला वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। टूर्नामेंट के शेड्यूल के हिसाब से भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से 5 अक्टूबर को होनी है। अब अगर प्लेयर्स और बोर्ड का पड़ोसी मुल्क के खिलाफ यही स्टैंड रहा, तो फैन्स का दिल टूटना तय मानिए। सिर्फ इतना ही, बल्कि अगले साल मेंस टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है, जहां कम से कम एक बार तो भारत-पाकिस्तान की टक्कर होनी तय है। दोनों देशों और बोर्ड के बीच अगर स्थिति में सुधार नहीं आया, तो इस मेंगा इवेंट में भी फैन्स को भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले से महरूम रहना पड़ सकता है। यानी अगले एक से डेढ़ साल में भारत-पाकिस्तान की कुल पांच से छह बार भिड़ंत होनी है और प्लेयर्स-बोर्ड का अगर पड़ोसी मुल्क के खिलाफ स्टैंड नहीं बदला, तो फैन्स का दिल कई बार चकनाचूर हो सकता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें