Live Updates
IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने जीता मैच
इरफान खान ने छक्का जड़ते हुए पाकिस्तान को जीत दिला दी है. उन्होंने 3.5 ओवरों में 89 रनों के लक्ष्य का पीछा किया और 8 विकेट से भारत को हराया.
IND vs PAK: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट
राहुल तेवतिया ने ख्वाजा नफे को आउट किया और भारत को दूसरी सफलता दिलाई है. पाकिस्तान को अब जीत के लिए 14 गेंदों में 4 रन चाहिए.
पाकिस्तान का स्कोर: 85/2 (3.4 ओवर)
IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान को 18 गेंदों में चाहिए 16 रन
पाकिस्तान टीम जीत के करीब है. 3 ओवरों में उन्होंने 73 रन बनाए हैं. जीत के लिए अब उन्हें 18 गेंदों में 16 रनों की जरूरत है.
IND vs PAK LIVE: अब्बास अफरीदी ने गंवाया विकेट
तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शशांक सिंह ने अब्बास अफरीदी का विकेट झटका. अब्बास 8 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
पाकिस्तान का स्कोर: 59/1 (2.1 ओवर)
IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने पार किया 50 का आंकड़ा
दो ओवर में पाकिस्तान ने 59 रन बना डाले हैं. अब्बास अफरीदी ने 7 गेंदों में 35 रन बनाए हैं, वहीं ख्वाजा नफे 6 गेंदों में 22 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
पाकिस्तान का स्कोर: 59/0 (2 ओवर)
IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत
पाकिस्तान की शुरुआत धमाकेदार रही है. क्रुणाल पांड्या पहला ओवर डालने आए. कप्तान अब्बास अफरीदी ने लगातार 5 छक्के जड़े. पहले ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 31 रन है.
IND vs PAK LIVE: भारत की पारी का समापन
भारत ने 6 ओवरों के समापन पर 88 रन बनाए और 5 विकेट गंवाए. भारत के लिए शशांक सिंह ने सर्वाधिक 40 रन बनाए. पाकिस्तान को जीत के लिए 89 रनों की जरूरत है.
IND vs PAK LIVE: शशांक सिंह ने गंवाया विकेट
शशांक सिंह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर अपना विकट गंवा बैठे.
टीम इंडिया का स्कोर: 78/5 (5.1 ओवर)
IND vs PAK LIVE: क्रुणाल पांड्या भी हुए OUT
क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए. अब टी नटराजन मैदान पर आए हैं.
टीम इंडिया का स्कोर: 78/4 (5 ओवर)
IND vs PAK LIVE: नीतीश राणा हुए रिटायर, राहुल तेवतिया भी आउट
नीतीश राणा 14 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर हो गए. धीमी बल्लेबाजी के कारण उन्हें वापस बुला लिया गया. उनकी जगह राहुल तेवतिया को भेजा गया, लेकिन वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए.
IND vs PAK LIVE: शशांक सिंह ने किया धमाका
चौथे ओवर में शशांक सिंह ने तीन छक्के और एक चौका जड़ा. वह 10 गेंदों में 40 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
टीम इंडिया का स्कोर: 68/1 (4 ओवर)
IND vs PAK LIVE: 3 ओवरों में टीम इंडिया का स्कोर 44 रन
तीन ओवरों के बाद टीम इंडिया का स्कोर 44 रन है. शशांक सिंह 4 गेंदों में 16 रन और नीतीश राणा 11 गेंदों में 13 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
टीम इंडिया का स्कोर: 44/1 (3 ओवर)
IND vs PAK LIVE: राहुल त्रिपाठी ने गंवाया विकेट
दूसरे ओवर में मोहम्मद शहजाद की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने विकट गंवा दिया. 5 गेंदों में 9 रन बनाकर वह आउट हो गए.
टीम इंडिया का स्कोर: 17/1 (1.3 ओवर)
IND vs PAK LIVE: राहुल त्रिपाठी ने दिलाई बढ़िया शुरुआत
भारत ने शानदार शुरुआत की और पहले ओवर में 11 रन बनाए. राहुल त्रिपाठी 2 चौके के साथ 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
टीम इंडिया का स्कोर: 11/0 (1 ओवर)
IND vs PAK LIVE: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया
टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतर गई है. राहुल त्रिपाठी स्ट्राइक पर हैं, वहीं नीतीश राणा नॉन-स्ट्राइक पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अहमद दानियाल के हाथ में गेंद है.
IND vs PAK LIVE: टीम इंडिया का स्क्वाड कैसा है?
टीम इंडिया का स्क्वाड: नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवतिया (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), शशांक सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन.
IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.
IND vs PAK LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर नजरें
भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस 2026 में भिड़ंत होने जा रही है. क्रुणाल पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, वहीं अब्बास अफरीदी पाकिस्तान की कमान संभालेंगे. दोनों टीमों के बीच 6-6 ओवरों का मैच होगा.
India vs Pakistan Hong Kong Sixes 2026 Highlights: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया. 30 अक्टूबर यानी आज दोनों टीमें आमने-सामने आई. मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में यह मुकाबला हुआ. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया और 4 विकेट से जीत दर्ज की. भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिस वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
पाकिस्तान ने भारत को हराया
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी और उन्होंने 6 ओवरों में 88 रन बनाए. राहुल त्रिपाठी ने 9 रन, नीतीश राणा ने 19 रन, शशांक सिंह ने 40 रन और टी नटराजन ने 12 रन बनाए. राहुल तेवतिया और क्रुणाल पांड्या शून्य पर अपना विकेट गंवा बैठे. पाकिस्तान की ओर से अब्दुल समद ने 2 विकेट झटके, वहीं अहमद दानियाल और मुहम्मद शहजाद ने एक-एक विकेट चटकाया.
पाकिस्तान के सामने 89 रनों का लक्ष्य था और उनकी शुरुआत धमाकेदार रही. क्रुणाल पांड्या पहला ओवर डालने आए और उन्होंने 31 रन लुटा दिए. टी नटराजन ने दूसरे ओवर में 28 रन दिए. ख्वाजा नफे ने 12 गेंदों में 41 रन और अब्बास अफरीदी ने 8 गेंदों में 35 रन बनाए. शशांक सिंह ने अफरीदी और तेवतिया ने ख्वाजा को आउट किया. इसके बावजूद पाकिस्तान ने 3.5 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और 4 विकेट से मैच जीत लिया.
हांगकांग सिक्सेस में ग्रुप C का पॉइंट्स टेबल
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | +3.617 |
| 2 | यूएई | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | +0.500 |
| 3 | भारत | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -9.072 |
मैच से जुड़े अपडेट्स नीचे दिए गए हैं:
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
44 mins agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, फिन एलन भी लौटे पवेलियन
1 hr agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
3 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
4 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
5 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
6 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines