Live Updates
भारत ने जीता मुकबला
सूर्यकुमार यादव की 41 रनों की नाबाद पारी ने भारत को 7 विकेट से जीत दिला दी। 15.5 ओवर में भारत ने 131/3 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और सुपर-4 में अपनी जगह बना ली।
जीत की दहलीज पर टीम इंडिया
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 123 रन है। भारत को जीत के लिए केवल 5 रन चाहिए।
भारत का स्कोर 97/3
12 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 97/2 है। 12.1 ओवर में तिलक वर्मा 31 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। सैम अयूब ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।
बड़ी जीत की ओर टीम इंडिया
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 93/2 है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। सूर्या 21 और तिलक 29 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
10 ओवर का खेल हुआ खत्म
10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। क्रीज पर सूर्या और तिलक बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए 60 गेंदों में 40 रन चाहिए।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भरे मैदान में हुई पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! नेशनल एंथम की जगह बजा ‘जलेबी बेबी’ सॉन्ग
8 ओवर के बाद स्कोर 71/2
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 71/2 है। तिलक और सूर्या जमे हुए हैं। पिच धीमी है और रूक कर आ रही है। भारतीय बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ रहा है।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/2
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/2 है। पाकिस्तान को तीसरे विकेट की तलाश है। सूर्या और तिलक की निगाहें लंबी साझेदारी पर टिकी हुई हैं।
IND vs PAK LIVE Score: पावर प्ले हुआ खत्म
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 61/2 है। तिलक 15 और सूर्या 3 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को 84 गेंदों में जीत के लिए 67 रन चाहिए।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भरे मैदान में हुई पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! नेशनल एंथम की जगह बजा ‘जलेबी बेबी’ सॉन्ग
5 ओवर का खेल हुआ खत्म
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 48/2 है। अभिषेक और गिल के आउट होने के बाद सूर्या और तिलक क्रीज पर डटे हुए हैं।
IND vs PAK LIVE Score: 4 ओवर के बाद स्कोर 42/2
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/2 है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान को दूसरी सफलता
3.3 ओवर में पाकिस्तान को तीसरी सफलता लगी है। सैम अयूब ने अभिषेक को आउट किया। उन्होंने 13 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके के अलावा 2 छक्के जमाए। क्रीज पर तिलक वर्मा आउट हो गए हैं।
3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 33/1
3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 33/1 है। अभिषेक शर्मा 10 गेंदों में 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
IND vs PAK: दुबई में छा गए Hardik Pandya, पहली ही बॉल पर कर डाला बड़ा कमाल, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान
गिल नहीं जीत पाए दिल
शुभमन गिल 7 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत को पहला झटका लगा है। भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 22/1 है। सैम अयूब ने गिल को स्टंप आउट कराकर चलता किया।
IND vs PAK LIVE Score: 2 गेंदों में 2 बाउंड्री
पहली दों गेंदों में अभिषेक ने चौका और छक्का जड़कर शाहीन अफरीदी को बैकफूट पर ढकेल दिया है। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन है। पहली गेंद पर अभिषेक ने आगे निकलकर चौका जड़ा, जबकि दूसरी गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा था।
ये भी पढ़ें:
IND vs PAK: दुबई में छा गए Hardik Pandya, पहली ही बॉल पर कर डाला बड़ा कमाल, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान
शुरू हो गई भारत की बल्लेबाजी
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतर चुके हैं। पहला ओवर शाहिन अफरीदी कर रहे हैं।
IND vs PAK LIVE Score: भारत को मिला 128 रनों का लक्ष्य
पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए हैं। शाहिन अफरीदी ने 16 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। भारत को जीत के लिए 128 रन बनाने होंगे।
पाकिस्तान को 9वां झटका
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को 9वां झटका लगा है। सुफियान मुकीम 6 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 111/9 है। क्रीज पर अबरार अहमद उतरे हैं।
IND vs PAK LIVE Score: फहीम अशरफ हुए आउट
पाकिस्तान को आठवां झटका लगा है। फहीम अशरफ आउट हो गए हैं। उन्होंने 14 गेंदों में 11 रन बनाए। 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 99/8 है।
IND vs PAK LIVE Score: 17वें ओवर का खेल हुआ खत्म
17वें ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 90/7 है। अफरीदी ने इस ओवर में कुलदीप को छक्का जड़ा। पाकिस्तान अब तक इस मैच में संघर्ष कर रही है।
पाकिस्तान को सातवां झटका लगा
16.1 ओवर में कुलदीप ने अपनी तीसरी सफलता हासिल की और पाकिस्तान को सातवां झटका लगा। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पवेलियन लौट गए। उन्होंने 44 गेंदों में 40 रन बनाए।
चक्रवर्ती का किफायती ओवर
16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 83/6 है। चक्रवर्ती ने 16वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने केवल 5 रन खर्च किए। क्रीज पर फहीम अशरफ और साहिबजादा फरहान बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs PAK LIVE Score: 15ओवर का खेल हुआ खत्म
15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 78/6 है। कुलदीप ने 15वें ओवर में 6 रन खर्च किए।
ये भी पढ़ें:
IND vs PAK: दुबई में छा गए Hardik Pandya, पहली ही बॉल पर कर डाला बड़ा कमाल, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान
IND vs PAK LIVE Score: 14वें ओवर के बाद स्कोर 72/6
12वें ओवर का खेल खत्म हो गया है। पाकिस्तान ने 72 रन बना लिए हैं। टीम संघर्ष कर रही है। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल कर दिया है। फरहान और फहीम क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान को छठा झटका
12.5 ओवर में पाकिस्तान को छठा झटका लगा है। मोहम्मद नवाज 1 गेंद पर 0 रन बनाकर चलते बने। कुलदीप ने बैक टू बैक विकेल लिए। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 65/6 है।
ये भी पढ़ें:
IND vs PAK: दुबई में छा गए Hardik Pandya, पहली ही बॉल पर कर डाला बड़ा कमाल, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान
IND vs PAK LIVE Score: आधी टीम सिमटी
12.4 ओवर में ही पाकिस्तान की आधी टीम सिमट गई। हसन नवाज 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने उन्हें आउट किया।
IND vs PAK LIVE Score: 12 ओवर के बाद स्कोर 62/4
12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 62/4 है। अब तक कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका है। पाकिस्तान का स्ट्राइक रेट 6 से भी कम का है।
11 ओवर के बाद स्कोर 54/1
IND vs PAK LIVE Score: अक्षर के सफल ओवर का अंत
अक्षर पटेल ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान सलमान अली आगा को आउट किया। आगा ने 12 गेंदों में 3 रन बनाए। पाकिस्तान को चौथा झटका लग चुका है। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 49/4 है। अंपायर्स ने ड्रिंक ब्रेक की घोषणा की है।
9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 47/3
9वां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने डाला। उन्होंने केवल 2 रन खर्च किए। 9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 47/3 है। भारत को चौथे विकेट की तलाश है।
IND vs PAK LIVE Score: 8 ओवर का खेल खत्म
पाकिस्तान का स्कोर 8 ओवर के बाद 45/3 है। जमान के आउट होने के बाद कप्तान सलमान अली आगा बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं।
पाकिस्तान को तीसरा झटका
पाकिस्तान को तीसरा झटका फखर जमान के रूप में लगा है। अक्षर पटेल ने उन्हें 17 रनों पर पवेलियन लौटाया। भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है।
IND vs PAK LIVE Score: 7 ओवर के बाद स्कोर 44/2
7 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। फरहान 20 और जमान 17 रन पर खेल रहे हैं।
IND vs PAK LIVE Score: पहला पावर प्ले हुआ खत्म
पाकिस्तान ने 6 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 42/2 रन बना लिए हैं। भारत को तीसरे विकेट की तलाश जारी है। जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवर गेंदबाजी कर दी है।
IND vs PAK LIVE Score: 5 ओवर का खेल खत्म
5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर 34/2 है। वरुण चक्रवर्ती ने पांचवें ओवर में 8 रन खर्च किए।
IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 26/2
पाकिस्तान का स्कोर 4 ओवर के बाद स्कोर 26/2 है। फरहान 9 और जमान 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
तीसरे ओवर में महंगे साबित हुए पांड्या
तीसरे ओवर में हार्दिक ने 13 रन खर्च किए। पाकिस्तान का स्कोर 20/2 है।
IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 7 रन
2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 7 रन है। फखर जमान और साहिबजादा फरहान क्रीज पर हैं।
मुश्किल में पाकिस्तान
1.2 ओवर में पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिर गया। जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस को आउट किया।
IND vs PAK LIVE Score:पाकिस्तान ने बनाए 5 रन
1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 5 रन पर 1 विकेट है। पांड्या का सफल ओवर समाप्त हुआ।
IND vs PAK LIVE Score: हार्दिक पांड्या को मिली पहली सफलता
हार्दिक ने पहले ही ओवर में पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। हार्दिक ने अयूब को पहली ही गेंद पर 0 के स्कोर पर पवेलियन लौटाया। जसप्रीत बुमराह ने कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया।
शुरू हुआ मैच
पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में सैम अयूब और साहिबजादा फरहान उतरे हैं, जबकि हार्दिक पांड्या पहला ओवर कर रहे हैं। उन्होंने पहली गेंद वाइड डाली है।
IND vs PAK LIVE Score: अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला
अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ मौका नहीं मिला। यहां पढ़िए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs PAK: अर्शदीप को कप्तान सूर्या ने किया फिर नजरअंदाज, महामुकाबले में इन 11 धुरंधरों के साथ उतरी टीम इंडिया
Both teams go unchanged into the marquee contest 💪
Watch indvpak LIVE NOW on the Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.sonysportsnetwork dpworldasiacup2025 pic.twitter.com/EBywMBcKiL
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 14, 2025
शुभमन गिल और तिलक वर्मा कर रहे हैं बल्लेबाजी
मैच से पहले शुभमन गिल एक हाथ से ड्राइव कर अपनी तैयारियों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं तिलक वर्मा भी बैटिंग कर रहे हैं।
बायकॉट का दिख रहा है असर
भारत और पाकिस्तान मैच का बयकॉट किया गया था। इसका असर स्टेडियम में भी दिख रहा है। कई सीटें खाली हैं और स्टेडियम खाली नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच से पहले दुबई पुलिस ने जारी किया ‘खतरनाक’ फरमान, उल्लंघन करने पर जाना होगा जेल
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 का ऐलान
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला है।
IND vs PAK LIVE Score: रोहित-विराट को मौका नहीं
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले बीसीसीआई ने इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को मौका नहीं मिला है। पढ़िए पूरी खबर...
IND vs PAK LIVE Score: टी दलीप करा रहे हैं प्रैक्टिस
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच टी दलीप भारतीय खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Fearless striking runs in the Sharma bloodline 💥💥
Watch the southpaw in action in indvpak tonight 7 PM onwards, only on the Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. sonysportsnetwork dpworldasiacup2025 pic.twitter.com/VSE5r8JD6Y
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 14, 2025
IND vs PAK LIVE Score: दुबई पुलिस का सख्त फरमान
दुबई पुलिस ने फैंस के लिए सख्त फरमान जारी किए हैं। पढ़िए पूरी खबर...
IND vs PAK मैच से पहले दुबई पुलिस ने जारी किया ‘खतरनाक’ फरमान, उल्लंघन करने पर जाना होगा जेल
IND vs PAK LIVE Score: दोनों टीमें पहुंची स्टेडियम
दोनों टीमें मैदान मैदान पर पहुंच चुकी है। मैच से पहले सभी खिलाड़ी वार्म-अप कर रहे हैं।
थोड़ी देर में शुरू होगा टॉस
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 8 बजे शुरू होगा, जबकि 7:30 बजे टॉस होगा। भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
IND vs PAK LIVE Score: भारत-पाकिस्तान का हालिया फॉर्म
भारत और पाकिस्तान का हालिया फॉर्म शानदार है। आखिरी 5 मैच में भारत ने 4 जीत और 1 हार अर्जित की है। वहीं पाकिस्तान ने भी 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं और 1 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
अभिषेक शर्मा से उम्मीदें
अभिषेक शर्मा से उम्मीदें रहने वाली हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। यूएई के खिलाफ दूसरे मैच में भी उन्होंने 16 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली थी।
IND vs PAK LIVE Score: उद्धव शिवसेना द्वारा टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया गया
उद्धव शिवसेना के कार्यकर्ता भारत और पाकिस्तान मैच का जमकर विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा भारत की कई पार्टियों ने भी विरोध किया है।
सूर्या को स्पेशल गिफ्ट देना चाहेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव को स्पेशल गिफ्ट देना चाहेगी। सूर्या का आज बर्थ डे है ऐसे में भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने कप्तान को जीत के जरिए स्पेशल गिफ्ट देना चाहेंगे।
IND vs PAK LIVE Score: अर्शदीप सिंह पर सभी की नजरें
अर्शदीप सिंह पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। वह टी-20 इंटरनेशनल में अपनी 100 विकेट पूरे करने वाले हैं। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने भी किया विरोध
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया कि कोई भी पब और रेस्तरां भारत पाकिस्तान मैच को नहीं दिखाए। अगर ऐसा हुआ तो हम विरोध करेंगे।
सुनील गावस्कर का भी आया रिएक्शन
पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने भारत पाकिस्ताम मैच को लेकर कहा कि हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि दोनों देश को मैच खेलना चाहिए। इसलिए अभी हम कहें, आप कहें या कोई भी कहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, जो सरकार कहेगी वही बीसीसीआई और खिलाड़ियों को मानना पड़ेगा।
IND vs PAK LIVE Score: विराट कोहली के कोच ने दिया भारत-पाक मैच पर बड़ा बयान
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भारत पाकिस्तान मैच को लेकर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं।
IND vs PAK 2025: विराट कोहली के कोच का बड़ा बयान, पाकिस्तान से बहुत बेहतर है टीम इंडियाasiacup2025 indvspak indiavspakistan indpakclash pakvsind matchday asiacupclash cricketrivalry indvspaklive asiacupfever hindinews india newsbpbharat pic.twitter.com/tLVu0DPIez
— Newsbpbharat (@newsbpbharat) September 14, 2025
India vs Pakistan live: दुबई का मौसम कैसा है?
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच बिना रुकावट के होगा. वहां इन दिनों गर्मी हो रही है. बारिश के कोई चांस नहीं हैं. खिलाड़ियों को उमस में खेलना पड़ेगा. एक्यूवेदर पर भी रिपोर्ट ठीक है.
India vs Pakistan live:दुबई में कैसा है दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड?
दुबई के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच चौथा टी20 होने जा रहा है. पिछले तीन मैचों में भारत ने 2 मैच जीते थे, जबकि एक जीत पाकिस्तान को मिली थी.
IND vs PAK IIVE: भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती.
IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.
IND vs PAK LIVE: दुबई में टॉस जीतकर क्या फैसला लेना फायदेमंद?
भारत-पाकिस्तान के बीच यह मैच दुबई क्रिकेट ग्राउंड पर होना है. इस मैदान पर अब तक 95 टी-20 इंटरनेशल मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 46 में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि 48 में टारगेट चेज करने वाली टीम जीती है. 1 मुकाबला टाई रहा है.
IND vs PAK Live: दुबई की पिच रिपोर्ट
दुबई के जिस मैदान पर भारत-पाकिस्तान का यह मैच होना है वहां पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन ही है, जबकि दूसरी पारी में ओस को देखते हुए यह टारगेट आसानी से चेज भी हो जाता है. गौर करने वाली बात ये है कि यहां पहले बैटिंग करते हुए जीतने वाली टीमों का औसत स्कोर 162 रन है, पिछले 10 साल में यह स्कोर बढ़कर 165 पर पहुंच गया. मतलब टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले बॉलिंग चुनना पसंद करेंगे. जीत की उम्मीद के लिए यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को 160 प्लस स्कोर करना जरूरी होगा.
IND vs PAK Live: 30 जून 2024 के बाद से दोनों टीमों के आकंड़े
30 जून 2024 के बाद से दोनों टीमों के आकंड़े देखें तो पाकिस्तान की हालत खराब है. पाकिस्तान ने अपने 28 मैचों में से 14 हारे हैं, जबकि 14 जीते. वहीं टीम इंडिया की बात करें तो वो 21 में से सिर्फ 3 मैच हारी और 18 जीतने में सफल रही.
भारत-पाकिस्तान मैच पर सियासत भी तेज
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल दागे हैं. बता दें कि एशिया कप 2025 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेजबानी में यूएई में चल रहा है. भारती विरोध के बाद भी भारत सरकार ने इस मैच में टीम इंडिया को खेलने की अनुमति दी है. बीसीसीआई साफ कर चुकी है कि उसे पॉलिसी के तहत खेलने पड़ रहा है.
IND vs PAK का लगातार हो रहा विरोध
22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले का खूब विरोध भी चल रहा है. फैंस लगातार बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं. पहलगाम आंतकी हमले के बाद से ही भारतीय फैंस पाकिस्तान को लेकर गुस्से में हैं. उनका ये मानना है कि पाकिस्तान से क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए.
IND vs Pak Live: आखिरी बार किस टीम ने मारी थी बाजी?
आखिरी बार भारत-पाकिस्तान की टीमें पिछले साल अमेरिका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भिड़ी थीं. तब भारतीय टीम सिर्फ 119 रन बनाने के बावजूद 6 रन से मैच जीत गई थी. उस मैच में पाकिस्तान जीता हुई बाजी हार गई थी. 20 ओवरों में उससे 120 रन नहीं बनाए गए थे.
IND vs Pak Live: आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी?
भारतीय टीम हर मामले में पाकिस्तान पर भारी है. बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में पाकिस्तान उसके सामने कहीं नहीं टिकती. भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 टीमें अब तक कुल 13 मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 10 तो पाकिस्तान के खाते सिर्फ 3 जीत आई हैं. ये आंकड़े टीम इंडिया को मजबूती के गवाह हैं.
IND vs Pak Live: पहला मैच जीतकर आ रहीं दोनों टीमें
एशिया कप 2025 में इन दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की है. अब जो भी टीम दुबई में बाजी मारेगी उसका सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करना भी लगभग पक्का हो जाएगा.
IND vs PAK मैच कितने बजे शुरू होगा?
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच आज रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. यह मैच दुबई के मैदान पर रात 7 बजे से शुरू होगा. शाम 7 बजकर 30 मिनट पर टॉस हो जाएगा.
India vs Pakistan Highlights: इन दिनों एशिया कप 2025 की धूम है। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। लेकिन टीम ने केवल 127 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
मैच से जुड़ी हर अपडेट्स आप नीचे पढ़ सकते हैं…
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
56 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines