IND vs PAK: पुलिस वैन में पहुंचे 'खान चाचा'! पाकिस्तान के सुपरफैन के साथ हो गया बड़ा खेल

IND vs PAK: भारत में जारी वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान के सुपरफैन खान चाचा शिकागो से भारत अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।

IND vs PAK Khan Chacha Pakistan Superfan in Police Van Social Media Video Viral Indian Slogans

IND vs PAK Khan Chacha Pakistan Superfan in Police Van Social Media Video Viral Indian Slogans

IND vs PAK, Ahmedabad: भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। वर्ल्ड कप 2023 के इस मुकाबले को देखने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में सवा लाख दर्शक पहुंचे हैं। इसी बीच पाकिस्तान का एक सुपरफैन जिन्हें पाकिस्तान के खान चाचा भी बोला जाता है वह पुलिस वैन में बैठे नजर आए। इतना ही नहीं उनका वीडियो भी सामने आया जिसमें वह नारे लगा रहे थे और भारतीय फैंस ने उनका मजाक बना दिया।

विज्ञापन

क्यों पुलिस वैन में दिखे खान चाचा?

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर सामने आईं कि खान चाचा पुलिस वैन में बैठे दिखे। इसका दरअसल कारण कुछ ऐसा था कि अहमदाबाद स्टेडियम में लाखों भारतीय फैंस मौजूद थे। इस कारण पाकिस्तान के गिने-चुने फैंस को एंट्री करने में दिक्कत हुई। इस कारण शिकागो से आए बशीर अहमद नामक खान चाचा को पुलिस की वैन से एंट्री करने में मदद की गई। गौरतलब है कि पाकिस्तान से आने वाले कई फैंस को वीजा नहीं मिलने की जानकारी कुछ दिनों पहले सामने आई थीं।

विज्ञापन

खान चाचा का उड़ा मजाक

वहीं खान चाचा से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी किरकिरी हो गई। इस वीडियो में खान चाचा जीतेगा भाई जीतेगा का नारा लगाते दिख रहे हैं। लेकिन उनके पीछे खड़े भारतीय फैंस उनके नारे का मजाक बना देते हैं। जैसे ही वह जीतेगा भाई जीतेगा…कहते हैं वैसे ही फैंस चिल्लाते हैं, इंडिया जीतेगा। इसके बाद खान चाचा अपना सर खुजलाने लगते हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का हाईवोल्टेज मुकाबला जारी है। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में यह दोनों टीमों के बीच आठवां मुकाबला है। इससे पहले सभी सात मौकों पर भारत ने जीत दर्ज की थी। इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर शुरुआत की है। यहां सवा लाख दर्शकों के बीच दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ