IND vs PAK: इस वक्त पाकिस्तान मीडिया में बीसीसीआई सचिव जय शाह के एशिया कप को लेकर दिए गए बयान पर घमासान मचा हुआ है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने धमकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में 23 अक्टूबर को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में भी नहीं खेलना चाहिए।’
अभी पढ़ें – T20 WC 2022: ‘इस बार नहीं जीते तो…’, सुनील गावस्कर ने रोहित की टीम को दी चेतावनी
आपको बता दें कि 2023 के एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। इसे लेकर हाल में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम वहां नहीं जाएगी। उन्होंने ये भी कहा है कि टीम इंडिया न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने के लिए जा सकती है, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी।
पाकिस्तानी मीडिया में जमकर हो रही चर्चा
बीसीसीआई के सचिव जय शाह के इस बयान पर पाकिस्तानी मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। इस बयान के बाद कोई पाकिस्तान को भारत में होने वाले ODI वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने की सलाह दे रहा है तो कोई टीम इंडिया के बिना ही एशिया कप के आयोजन की बात कह रहा है। कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भारत की आलोचना की है।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: “शाहीन अफरीदी नहीं इस गेंदबाज से सावधान रहे टीम इंडिया”…पूर्व भारतीय क्रिकेटर की सलाह
23 अक्टूबर को होना है भारत-पाकिस्तान का मैच
ऑस्ट्रेलिया में जारी टी 20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। इस मैच के टिकट बुकिंग शुरू होने के 10 मिनट में ही सोल्ड आउट हो गए थे। भारत और पाकिस्तान से कई फैंस खासकर यही मैच देखने ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines