Irfan Pathan Slams PAK Players: भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर 2025 को एशिया कप के सुपर 4 स्टेज का मैच हुआ. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत लिया. मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बदतमीजी की हदें पार कर दी. साहिबजादा फरहान ने जहां अर्धशतक लगाने के बाद गन सेलिब्रेशन किया, तो वहीं हारिस रऊफ ने फील्डिंग के दौरान फाइटर जेट गिरने का इशारा किया था. इसके बाद फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की और अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का भी गुस्सा फूटा है.
पाक प्लेयर्स पर इरफान का तीखा वार
अपने यूट्यूब चैनल पर पूर्व भारतीय प्लेयर इरफान पठान ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बर्ताव की कड़ी आलोचना की. उन्होंने इन प्लेयर्स को लताड़ लगाई. उन्होंने कहा, ‘मैं उन सेलिब्रेशन के बारे में थोड़ी बात करना चाहूंगा. साहिबजादा फरहान आपको पता है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव है. मुझे लगा था कि हारिस रऊफ अच्छे व्यक्ति हैं. मैं उनसे ऑस्ट्रेलिया में मिला था. उन्होंने जो इशारे किए, उसकी जरूरत नहीं थी. ये उनके स्वभाव और परवरिश के बारे में बताता है. मैदान पर क्रिकेट खेलिए. आप फिर उम्मीद करते हैं कि इस बारे में हम बात नहीं करेंगे, तो ये गलत है. मैं बिल्कुल सरप्राइज नहीं हूं. वो ऐसी हरकत कर सकते हैं. आपने टीवी पर जो देखा, वो इतना खराब था, तो परदे के पीछे होने वाली चीजों के बारे में जानकर आप शॉक रह जाएंगे.’
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, Rishabh Pant की वापसी में होगी देरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ होंगे चौंकाने वाले बदलाव!
‘हम मुंह से भी जवाब देंगे’
इरफान पठान ने ये भी कहा कि भारतीय खिलाड़ी कभी ऐसी हरकत नहीं करते और ना ही चुप बैठने वालों में से है. उन्होंने कहा, ‘आपको हम परेशान नहीं करेंगे, हम क्रिकेट खेलेंगे. हम कभी शुरुआत नहीं करते लेकिन अगर आप सोचते हैं कि हम जवाब नहीं देंगे, तो ये गलत है. हम सिर्फ बल्ले ही नहीं, मुंह से भी जवाब देंगे. कुछ पूर्व खिलाड़ियों को ये बात हजम नहीं होती. उन्हें मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10–11 बार आउट किया है. वो मुझे फील्ड पर या उसके बाहर भी हैंडल नहीं कर पाते थे.’
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का खुलासा! पंत-करुण बाहर, अय्यर फिर होंगे इग्नोर?
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines