Pakistan Fielding IND vs PAK Asia Cup 2023: पाकिस्तान की फील्डिंग देख एक बार फिर दर्शकों की हंसी छूट गई है। भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से खराब फील्डिंग देखने को मिली। एक ऐसा ही नजारा आठवें ओवर में दिखा।
दो फील्डर्स के बीच से निकल गई बॉल
नसीम शाह ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद डाली तो शुभमन गिल ने इसे ऑफ साइड से बाहर की ओर खेलने की कोशिश की, लेकिन ये बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप की ओर उड़ गई। जैसे ही बॉल स्लिप की ओर उड़ी, यहां खड़े फील्डर के बीच कंफ्यूजन हो गया। दो फील्डर्स ने इस कंफ्यूजन में कैच छोड़ दिया कि सामने वाला ले लेगा। हालांकि एक भी फील्डर कैच नहीं लपक सका।
https://twitter.com/NihariVsKorma/status/1700827479634809099
दो फील्डर्स के बीच से गेंद आराम से निकल गई और टीम इंडिया को चौका और मिल गया। इसे देख पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी दंग रह गए क्योंकि दोनों में से कोई भी फील्डर कैच का अटैम्प्ट करता नजर नहीं आया। रिजवान भी इससे दूर हटते नजर आए।
https://twitter.com/chocolateyycake/status/1700839273292017771
https://twitter.com/Dani_Daanielss/status/1700828357418799386
इफ्तिखार और सलमान के बीच से ये कैच निकलने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को एक नया मीम मैटेरियल मिल गया है। लोग इस पर जमकर मीम बना रहे हैं।
पाकिस्तान की फील्डिंग पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर पाकिस्तान की टीम ने कैच छोड़ दिए थे। कई बार उन्हें इसका खामियाजा मैच गंवाने से भी उठाना पड़ा।
बहरहाल, पाकिस्तान को इस बार भी खामियाजा उठाना पड़ा और गिल 30 रन पर आउट होने से बच गए। इसके बाद उन्होंने न सिर्फ भारत को शानदार शुरुआत दी, बल्कि अपना पचासा भी पूरा किया। गिल ने 52 गेंदों में 10 चौके ठोक 58 रन बनाए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने 18वें ओवर में शिकार बनाया। शाहीन की गेंद पर सलमान आगा ने उनका कैच लपका।
गंभीर कैफ भी रह गए हैरान
भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर और मोहम्मद कैफ ने भी इस कैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कमेंट्री कर रहे गंभीर इस एफर्ट से हैरान दिखे। उन्होंने कहा- आश्चर्य की बात है क्योंकि यह इफ्तिखार का कैच था। यह चूक कितनी बड़ी साबित होगी? वहीं कैफ ने कहा- पाकिस्तान की फील्डिंग कभी नहीं बदल सकती।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
20 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
30 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines