IND vs PAK: हार के बाद पाकिस्तान की हुई एक और बार बेइज्जती, खीज कर मैदान पर भी नहीं आई आगा की टीम 

IND vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीता, लेकिन उसके बाद पूरे मैच में भारत का ही दबदबा देखने को मिला. पाकिस्तान की टीम को 2 बार मैदान पर बेइज्जती का सामना करना पड़ा. पाकिस्तानी टीम खीज कर मैच के बाद मैदान पर भी नहीं आई. 

ind vs pak no handshake

ind vs pak no handshake

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में बहुत ही शानदार मुकाबला देखने को मिला. जहां पर टॉस जीतने के बाद पहले ओवर में पाकिस्तान की टीम को विकेट मिल गया. ईशान किशन ने दूसरे ओवर में टीम इंडिया का कमबैक कराया, जिसके बाद पूरे मैच में पाकिस्तान की टीम कमबैक नहीं कर सकी और अंत में भारत के खिलाफ 61 रनों से शर्मनाक अंदाज में हार गया. हार के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तानी टीम के साथ हाथ नहीं मिलाया. खीज कर पाक टीम ड्रेसिंग रूम से ही नहीं निकली. 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीत के बाद नहीं मिलाया हाथ 

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 61 रनों के बड़े अंतर से हार गई. टीम इंडिया इस जीत के बाद आपस में हाथ मिलाकर अपने ड्रेसिंग रूम के ओर बढ़ गई. वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाज भी अंपायर से हाथ मिलाकर ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़े. वहीं ड्रेसिंग रूम में पहले से ही मौजूद पाकिस्तानी खिलाड़ी आपस में ही हाथ मिलाने लगे. पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर ही नहीं आए. पाकिस्तान के गेंदबाज पहली पारी में फेल नजर आए. वहीं दूसरी पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने भी सरेंडर कर दिया. 

विज्ञापन

टॉस के समय भी नहीं हुआ था हैंडशेक 

इस मुकाबले में टॉस के समय में भी दोनों टीमों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था. एशिया कप 2025 से समय से ये सिलसिला चल रहा है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया था. जिसके बाद से ही दोनों देशो के रिश्ते बहुत ज्यादा खराब हो गए थे. एशिया कप 2025 के दौरान दोनों टीमों के बीच 3 मैच खेला गया था और सभी मैचों में हैंडशेक नहीं हुआ था. वो सिलसिला यहां पर भी बरकरार रहा है. पाकिस्तान की टीम भी ये चारों मुकाबले हारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ