हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: हारिस रऊफ ने भारतीयों को क्यों दिखाई 6 उंगली? फैंस ने करारा जवाब देकर बोलती की बंद

Why Haris Rauf Showed 6 Fingers: भारत और पाकिस्तान के एशिया कप मैच के दौरान हारिस रऊफ ने फैंस को 6 उंगलियां दिखाई. उन्होंने भारतीय प्रशंसकों का मजाक उड़ाने की कोशिश की. हालांकि, भारतीयों ने उन्हें करारा जवाब दिया और विराट कोहली का जिक्र कर दिया. इसी के चलते रऊफ की बोलती बंद हो गई. बता दें कि भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

Indian Fans Savage Reply Haris Rauf: भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर 2025 को सुपर 4 का मैच हुआ. एशिया कप के इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. पाकिस्तान ने 172 रन का लक्ष्य दिया था और इसका 7 गेंद रहते ही टीम इंडिया ने पीछा किया. मैच के दौरान हारिस रऊफ ने बदतमीजी की सारी हदें पारी की और भारतीय फैंस को 6 उंगलियां दिखा दी. ये चीज काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनाई और हारिस को सोशल मीडिया पर इसी कारण ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, मैदान पर ही भारतीय फैंस ने उन्हें करारा जवाब दे दिया था.

हारिस रऊफ की बोलती हुई बंद

हारिस रऊफ ने अभ्यास के दौरान किसी जर्नलिस्ट को देखकर 6-0 चिल्लाया. 21 सितंबर को मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए हारिस रऊफ ने बाउंड्री पर भी 6 उंगलियां दिखाई. पाकिस्तानी फैंस को ऐसा लगता है कि उन्होंने भारत के 6 फाइटर जेट गिरा दिए थे, जो बात एकदम झूठ है. पाक सरकार अपनी आवाम को खुश करने के लिए झूठ का सहारा लेती आई है. हारिस ने जब 6 उंगलियां दिखाई और जेट का इशारा किया, तो भारतीय फैंस भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने विराट कोहली का नाम चिल्लाते हुए रऊफ की बोलती बंद कर दी. अधिक जानकारी के लिए आप पूरी वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- 1 या 2 नहीं, IND vs PAK मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, Asia Cup 2025 में पहली बार हुआ ऐसा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola