Pakistan Player Disrespect National Anthem: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल चल रहा है. इस महामुकाबले से पहले दोनों देशों के नेशनल एंथम हुए, जहां सभी सम्मान में खड़े हुए थे. इसी बीच पाकिस्तान के हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी. उन्होंने भारत के नेशनल एंथम के बीच बेहूदा हरकत की और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई जा रही है. पहले भी पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने सेलिब्रेशन और इशारों के चलते ट्रोल हुए हैं.
रऊफ-अफरीदी ने की बेशर्मी की सारी हदें पार
पाकिस्तान के नेशनल एंथम के बाद भारत का राष्ट्रगान बजा. दोनों देशों के खिलाड़ी सावधान खड़े थे. इसी बीच हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी. वो भारत के नेशनल एंथम के बीच आपस में बात करने लगे. इसी बीच शाहीन अफरीदी सावधान पोजीशन में भी खड़े नहीं थे. साफ तौर पर दोनों ने यहां भारत के राष्ट्रगान का अपमान किया है. पाकिस्तान हमेशा ही बेहूदा हरकतों के कारण ट्रोल होता आया है और अब उनके खिलाड़ी बेशर्म हो चुके हैं. इस तरह की गलती का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. ICC द्वारा उनपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने बनाई सलमान अली आगा से दूरी, ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान हुई ‘अनहोनी’
सूर्या और सलमान के बीच नहीं हुआ हैंडशेक
एशिया कप फाइनल के लिए टॉस के दौरान सूर्या और सलमान अली आगा आए. इसी बीच दोनों कप्तानों से बात करने के लिए अलग प्रेजेंटर मौजूद थे. रवि शास्त्री और वकार यूनिस ने अपने-अपने देशों के प्लेयर्स से बात की. टॉस के बाद सूर्या ने पिछले दो मैचों की तरह पाक कप्तान से हाथ नहीं मिलाया.
भारत ने की शानदार वापसी
भारत के खिलाफ फाइनल में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही. साहिबजादा फरहान और फखर जमान के बीच 84 रन की साझेदारी देखने को मिली. वरुण चक्रवर्ती ने साझेदारी तोड़ी और इसके बाद से पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ाते हुए नजर आई है. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की है और आर्टिकल लिखे जाने तक गेंदबाज 9 विकेट झटक चुके हैं.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: बॉयकॉट की लड़ाई में हुई रवि शास्त्री की एंट्री, PCB ने सभी हदें कर दी पार
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
33 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
4 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines