Cricketers Reaction Pakistan Boycott: पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. हालांकि, उन्होंने अपनी टीम को भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले को बायकॉट करने के लिए कहा है. इसी वजह से पूरी दुनिया में पाकिस्तान की जमकर बेइज्जती हो रही है. पूर्व क्रिकेटर्स भी अब पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगा रहे हैं और उनके फैसले पर सवाल उठा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि भारत के खिलाफ हार के डर से PCB ने ये फैसला किया है.
क्रिकेटर्स का पाकिस्तान के बायकॉट करने के फैसले पर रिएक्शन
पाकिस्तान के बायकॉट के फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा, ‘पाकिस्तान को ये बात पता है कि अगर उन्होंने भारत के खिलाफ मैच बायकॉट किया, तो उनके लिए गरीबी में आटा गीला जैसी बात हो जाएगी.’
सुनील गावस्कर ने कहा, ‘एक ओर पाकिस्तान की U19 टीम भारत के खिलाफ खेल रही है, वहीं दूसरी तरफ हार के डर से पाकिस्तान टीम बायकॉट करने की बात कर रही है.’
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने कहा, ‘मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है. वो क्या चाहते हैं? अगर पाकिस्तान ये मैच नहीं खेलेगी, तो फिर आप भारत के खिलाफ बाद में भी नहीं खेलेंगे? अगर आपने ये फैसला ले लिया है, तो ICC के पास कोई ऑप्शन नहीं है. वो वैसे भी हारते, तो अब कम बेइज्जती होगी.’
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, ‘पाकिस्तान की ओर से ये काफी अजीब फैसला है. पाकिस्तान को इससे बहुत नुकसान होगा. मुझे लगता है कि PCB को फैसले के बारे में सोचना चाहिए. ये पाकिस्तान का नुकसान है.’
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श से भी पाकिस्तान के बायकॉट के फैसले पर सवाल किया गया. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास इस समय बोलने के लिए कुछ नहीं है. हम वर्ल्ड कप में जा रहे हैं और हम क्या कर रहे हैं, हमारा फोकस सिर्फ उसपर है.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: पाकिस्तान ने किया बायकॉट, फिर भी टीम इंडिया मैच खेलने जाएगी कोलंबो, कारण कर देगा हैरान
‘फाइनल में मैच हुआ तो फिर क्या?’
पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर ने पोस्ट डालते हुए पूछा कि अगर फाइनल में भारत-पाकिस्तान मैच हुआ, तो भी इसे भी बायकॉट किया जाएगा, या नहीं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि भारत, पाकिस्तान से इस वर्ल्ड कप फाइनल में ग्रुप स्टेज और प्लेऑफ के कारण मिल पाएगी, या नहीं. क्या वर्ल्ड कप फाइनल में भी पाकिस्तान खेलने से मना कर देगी.’
आर अश्विन ने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान का नॉकआउट मैच भी कैंसिल होगा? क्या हम इसे टी20 वर्ल्ड कप छोड़ना बोलेंगे?’
ये भी पढ़ें:- भारत से मैच किया रद्द, तो ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होगा पाकिस्तान! साथ ही इतने करोड़ का देना होगा हर्जाना
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines