IND vs PAK Final Live Streaming: इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं. 41 साल में पहली बार आज दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के विजय रथ पर सवार है. टीम ने अब तक खेले सभी मैचों में जीत का स्वाद चखा है.
बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने जमकर महफिल लूटी है, तो गेंदबाजी में कुलदीप यादव का जादू सिर चढ़कर बोला है. वहीं, वरुण चक्रवर्ती भी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं. दूसरी ओर, पाकिस्तान गिरते-पड़ते फाइनल तक पहुंचा है, लेकिन आखिरी दो मैचों में मिली जीत से टीम के हौसले जरूर बुलंद हुए होंगे.
IND vs PAK हेड टू हेड
एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की अब तक कुल 21 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें से 12 मैचों में मैदान टीम इंडिया ने मारा है, जबकि सिर्फ 6 मुकाबले में जीत पाकिस्तान को नसीब हुई है. इस सीजन भी दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2 बार मैदान पर उतरी हैं और दोनों ही बार सूर्या एंड कंपनी पाकिस्तान पर हावी रही है.
यहां क्लिक करके पढ़िए IND vs PAK Final Asia Cup 2025 का लाइव ब्लॉग
IND vs PAK Final मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है.
IND vs PAK Final मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Final मैच के लिए जारी हुए नए नियम-कानून, ये गलतियां पड़ेंगी भारी, मिलेगी कड़ी सजा
IND vs PAK Final मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.
IND vs PAK Final मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप सोनी लिव पर ले सकेंगे.
सोनी लिव के अलावा कहां देख पाएंगे IND vs PAK Final मैच?
सोनी लिव का सब्सक्रिप्टशन अगर आपके पास नहीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं है. आप फैन कोड ऐप को डाउनलोड करके भी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
IND vs PAK Final मैच आप फ्री में कहां देख पाएंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले का मजा आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकेंगे.
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
38 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
4 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines