Pakistan National Anthem: एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। मैच के आगाज से पहले भरे स्टेडियम में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती हो गई। दरअसल, पाकिस्तान के नेशनल एंथम की जगह पर डीजे ने जलेबी बेबी सॉन्ग बजा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा और टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 127 रन ही लगा सकी है।
पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती
दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती हुई है। मैच की शुरुआत से पहले दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए ग्राउंड पर उतरी थीं। पाकिस्तान की टीम नेशनल एंथम के लिए पूरी तरह से तैयार थी। हालांकि, डीजे से बड़ी चूक हो गई और उसने पड़ोसी मुल्क के नेशनल एंथम की जगह पर ‘जलेबी बेबी’ सॉन्ग बजा डाला।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: दुबई में छा गए Hardik Pandya, पहली ही बॉल पर कर डाला बड़ा कमाल, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान
इस बड़ी चूक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष इस समय पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ही हैं और उनकी देखरेख में पाकिस्तान के नेशनल एंथम का यह बड़ा अपमान हुआ है।
2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी घटी थी घटना
इससे पहले 2025 में पाकिस्तान में ही खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला था। तब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के राष्ट्रगान की जगह अचानक भारतीय राष्ट्रगान बज गया था।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टॉस जीतकर पाकिस्तान ने मारी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी! दुबई में तय हो गई है टीम इंडिया की जीत?
कमाल की बात ये थी कि तब चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली टीमों में भारतीय टीम तो शामिल थी, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान में जाकर खेलने से साफ इनकार कर दिया था। तब पीसीबी ने मामले पर नाराजगी जताते हुए आईसीसी से शिकायत की थी और जवाब मांगा था। एक बार फिर ऐसी ही घटना देखने को मिली है, हालांकि फर्क ये है कि पाकिस्तानी टीम के राष्ट्रगान की जगह स्टेडियम में एक फिल्मी गाना बजता हुआ सुनाई दिया, जिससे पाकिस्तानी खिलाड़ी काफी असहज होते नजर आए।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
15 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
42 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines