IND vs PAK Cricket Match Schedule: वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप में इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत का सभी ने लुत्फ उठाया। वनडे वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। 8 दिसंबर शुक्रवार से शुरू होने वाले एक आठ टीमों के टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस टूर्नामेंट का आकर्षण होगा भारत और पाकिस्तान यानी दो चिर प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला। यह मुकाबला 10 दिसंबर सुपर संडे को होगा। आइए जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे इस मैच को लाइव देख पाएंगे।
8 टीमें टूर्नामेंट में ले रही हैं हिस्सा
सबसे पहले आपको बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान की अंडर 19 टीमों के बीच यह मुकाबला होगा। यह खेला जाएगा अंडर 19 एशिया कप में जिसकी शुरुआत 8 दिसंबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट 8 दिसंबर से 17 दिसंबर तक यूएई में खेला जाएगा। इसमें भारत और पाकिस्तान समेत एशिया की कुल आठ टीमें शामिल होंगी। अब जानते हैं कि इस टूर्नामेंट का प्रसारण कहां होगा, कब इसके मुकाबले खेले जाएंगे और कितने मैच की शुरुआत होगी। उससे पहले यह जान लीजिए कि इस टूर्नामेंट में 4-4 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: IPL के आधार पर चुनी जाएगी वर्ल्ड कप की टीम! पूर्व सेलेक्टर के बयान से उठा नया सवाल
कब और कहां होगा मुकाबला?
यूएई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड नंबर 2 और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के मुकाबले होंगे। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दिन में 11 बजे से शुरू होंगे।
कैसे देख पाएंगे Live?
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की देखरेख में यह टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। किसी टीवी चैनल पर इसके मुकाबले वैसे तो नहीं आएंगे। लेकिन ACC के यूट्यूब चैनल और Asian Cricket Council TV पर इन मैचों का फ्री में टेलीकास्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जॉनसन-वॉर्नर विवाद में आया नया मोड़, क्या David Warner की पत्नी कैंडिस से शुरू हुआ था बवाल?
टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में शेड्यूल
- भारत बनाम अफगानिस्तान, 8 दिसंबर (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड दुबई)
- भारत बनाम पाकिस्तान, 10 दिसंबर (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड दुबई)
- भारत बनाम नेपाल, 12 दिसंबर (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड नंबर 2 दुबई)
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
23 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
56 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines