Team India Weakness: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है. भारतीय टीम का पिछले एक-डेढ़ साल में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को तीनों मैचों में हरा दिया था. इसी वजह से लग रहा है कि टीम इंडिया आसानी से पाक टीम को टी20 वर्ल्ड कप में हरा देगी. हालांकि, अब भारतीय टीम के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया की कमजोरी एक्सपोज की.
पुजारा ने बताई भारतीय टीम की कमी
चेतेश्वर पुजारा हाल ही में ईएसपीएन क्रिकइंफो के शो का हिस्सा बने थे. उन्होंने इसी बीच स्पिन गेंदबाजी को भारत की कमजोरी बताया और कहा कि इसपर काम करने की जरूरत है. पुजारा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि काफी चीजों पर काम करने की जरूरत है. मुझे लगता है कि भारतीय बल्लेबाजों का स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं था. यह खराब नहीं था. मैं ये नहीं कह रहा कि उनकी कोशिश खराब थी लेकिन मुझे महसूस होता है कि जिस तरह की क्षमता भारतीय टीम के पास है, उस हिसाब से बल्लेबाजी नहीं हुई है, जैसी उम्मीद थी.’
चेतेश्वर ने आगे कहा, ‘यह एक लंबा टूर्नामेंट रहने वाला है और हम बेहतर नतीजों की उम्मीद करते हैं, जहां तक बल्लेबाजी की बात आती है. मैनेजमेंट को बल्लेबाजों क्रम से बात करने की सख्त जरूरत है. मुझे लगता है कि अगले मैच पर मुख्य रूप से फोकस होगा. टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है लेकिन अभी 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर नजर है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा को ‘नो एंट्री’? पूर्व कप्तान ने टीम इंडिया को दी बड़ी चेतावनी!
कैसे भारतीय टीम कमजोरी को करेगी काउंटर?
चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि कोलंबो में बड़े-बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होगा. ऐसे में जब मिडल ओवर्स में स्पिन गेंदबाज एक्टिव होंगे, तब भारतीय बल्लेबाजों को ग्राउंड शॉट्स खेलने पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने और कम जोखिम लेकर शॉट्स खेलने चाहिए. टी20 फॉर्मेट में रिस्क लेना पड़ता है लेकिन अगर पिच पर टर्न हो रहा है, तो फिर आपको साधारण स्वीप शॉट या कवर के ऊपर से खेलने की कोशिश करनी होगी. अगर पिच धीमी है, तो भारतीय बल्लेबाजों को मेहनत करनी होगी. दिल्ली में आपको ग्राउंड शॉट्स खेलने की जरूरत नहीं थी लेकिन कोलंबो में आपको आवश्यकता पड़ेगी.’
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया के लिए खतरा बनेंगे बाबर आजम, या फिर होंगे फ्लॉप? T20I आंकड़े कर देंगे हैरान!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines