BCCI Action Against Mohsin Naqvi: भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 फाइनल जीता. टीम इंडिया ने ACC के अध्यक्ष और पाकिस्तानी मिनिस्टर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था. हार से बौखलाए मोहसिन ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए. वो चाहते तो ACC के किसी अन्य सदस्य को ट्रॉफी और मेडल प्रेजेंट करने का मौका दे सकते थे. हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और अभी टीम इंडिया के पास ट्रॉफी नहीं है. अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने क्लियर कर दिया है कि नकवी के खिलाफ वो सख्त कदम उठाएंगे.
मोहसिन नकवी की बैंड बजना तय
BCCI सेक्रेटरी सैकिया ने ANI से बात करते हुए बताया कि उन्होंने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था लेकिन इसका ये मतलब नहीं था कि वो ट्रॉफी अपने साथ घर ले जाएंगे. उन्होंने बताया कि BCCI अब नकवी के खिलाफ ICC की बैठक में शिकायत करेगी. उन्होंने कहा, ‘हमने एशिया कप की ट्रॉफी ACC चेयरमैन से नहीं लेने का फैसला किया था, क्योंकि वो पाकिस्तान के मुख्य लीडर्स में से एक हैं.’
देवजीत ने कहा, ‘इसी वजह से हमने उनसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं करने का मन बनाया लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो ट्रॉफी और मेडल अपने साथ घर ले जाए. ये काफी खराब बात है और हमें उम्मीद है कि ट्रॉफी और मेडल जल्द ही भारत को वापस दे दिए जाएंगे. नवंबर 2025 में ICC की बैठक दुबई में होने वाली है. इसी बीच हम ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा की गई हरकत के बाद उनके खिलाफ कड़ा विरोध जाहिर करेंगे.’
]ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का बड़ा बयान, बताई शिकस्त मिलने की वजह
बिना ट्रॉफी के टीम इंडिया ने किया सेलिब्रेट
मोहसिन नकवी ने भले ही बेशर्मी की हदें पार कर दी और ट्रॉफी अपने साथ ले गए, पर टीम इंडिया का सेलिब्रेशन नहीं रुका. बिना ट्रॉफी के ही सूर्या एंड कंपनी ने पोडियम पर चढ़कर जीत को सेलिब्रेट किया. इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है. टीम इंडिया ने बता दिया कि उन्हें ट्रॉफी से मतलब नहीं है, क्योंकि इसके बिना भी वो ही एशिया कप 2025 के चैंपियन कहलाएंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: गुस्से से लाल पाकिस्तानी कप्तान, सरेआम फेंका चेक, वायरल हुई शर्मनाक हरकत
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
50 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines