हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs PAK: भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं चलता बाबर का बल्ला, औसत 30 से भी कम

Babar Azam record vs India: भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड चिंता का विषय है।

विज्ञापन

Babar Azam record vs India: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला आयोजित किया जाएगा। वर्ल्ड कप में दो जीत के साथ शुरुआत करने वाली पाकिस्तान की टीम को मुकाबले में जीत की उम्मीद होगी।

पाकिस्तान के शुरुआती दोनों मुकाबलों में जहां अन्य बल्लेबाजों ने शानदार परफॉर्म किया है वहीं दूसरी ओर कप्तान बाबर आजम का फॉर्म काफी निराशाजनक साबित हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान टीम अपने कप्तान से बेहतर पारी की उम्मीद करेगी। हालांकि दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज के आंकड़े भारत के सामने काफी खराब है।

भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त बाबर

बाबर आजम ने टीम इंडिया के खिलाफ 7 वनडे मैच खेले हैं। इसमें उन्हें 6 पारियों में केवल 168 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के कप्तान अब तक एक अर्धशतक तक नहीं जड़ पाएं हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 48 का है। बाबर आजम का भारत के खिलाफ औसत केवल 28.00 का है जो कि कई खिलाड़ियों के मुकाबले बेहद कम है। ऐसे में वे इस मैच में अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने के इरादे से उतरेंगे।

बाबर आजम का अंतर्राष्ट्रीय करियर

बाबर आजम ने अब तक कुल 110 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 5424 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के कप्तान के बल्ले से इस दौरान 19 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं। बाबर का इस दौरान सर्वश्रेष्ठ स्कोर 158 रन रहा है।

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, सऊद शकील, एम नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली, उसामा मीर और वसीम जूनियर।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें