Shubman Gill Says Babar Azam World Class Player: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप ग्रुप स्टेज का मुकाबला भले ही रद्द हो गया हो, लेकिन इस मैच में भारत का टॉप ऑर्डर चिंता का विषय बन गया। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान के बाएं हाथ के गेंदबाजों और पेस अटैक के सामने उनकी एक न चली। हालांकि अब टीम इंडिया रविवार को सुपर-4 स्टेज में भिड़ने के लिए तैयार है।
इस बड़े मैच से पहले शनिवार को भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का सामना इसी तरह के सवाल से हुआ। गिल ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा नहीं खेलना एक कारण साबित हुआ है कि कई बार टीम इंडिया को इस तरह से संघर्ष करना पड़ता है।
“हम ऐसा नहीं करते हैं”
शाहीन शाह अफरीदी के सवाल पर गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “जब आप इस स्तर पर खेलते हैं, तो अपने करियर में किसी भी समय लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर का सामना करते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हम ज्यादा नहीं खेलते इसलिए हमें थोड़ी दिक्कत होती है। जब भी आप किसी नए बॉलर के सामने खेलते हैं तो इस तरह की समस्या होती है।” गिल ने कहा- पाकिस्तान के पास क्वालिटी बॉलिंग अटैक है। जब आप इस तरह के बॉलिंग अटैक का बार-बार सामना नहीं करते हैं और इसके आदी नहीं हैं, तो इससे फर्क पड़ता है।”
गिल ने कहा- शाहीन और नसीम दोनों अलग तरह के बॉलर हैं। शाहीन ज्यादा स्विंग कराते हैं, जबकि नसीम पेस और विकेट पर अच्छे एरिया हिट करते हैं।
गिल ने आगे कहा- मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो पावरप्ले में मैदान के चारों ओर बल्लेबाजी करना चाहता है। रोहित अपने तरीके से गेंदबाजों का सामना करते हैं। यह संयोजन हमारे लिए अच्छा काम करता है। गिल ने ये भी कहा कि कभी-कभी सिर्फ गेंदबाज की क्वालिटी बल्लेबाज पर हावी हो जाती है।
उन्होंने कहा- कभी-कभी यह तकनीक के बारे में भी नहीं है। यह सिर्फ गेंदबाजों के बारे में है। वे भी विकेट लेना चाहते हैं। आपको कुछ अच्छी गेंदें मिल सकती हैं। जब आप अच्छा खेलते हैं, तो कुछ चीजें आपके पक्ष में जाती हैं। आपको बस अपने खेल पर भरोसा रखकर रन बनाते रहना होगा।
वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं बाबर आजम
गिल से पूछा गया कि क्या वे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बल्लेबाजी को देखते हैं और उसे फॉलो करते हैं। गिल ने इस पर सहमति जताते हुए वर्ल्ड क्लास प्लेयर कहा। उन्होंने कहा- “निश्चित रूप से बाबर आजम वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं, इसलिए हम उन्हें फॉलो करते हैं। जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा होता है, हर कोई उस पर नजर रखता है ताकि पता लगा सके कि वे इतना अच्छा किस तरह कर पा रहे हैं। उनकी खासियत क्या है। बाबर के लिए भी यही बात लागू होती है। वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।”
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
17 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
39 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines