Ind vs Pak Asia Cup : एशिया कप के तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के पल्लेकेल में भिड़ंत हुई। हालांकि मैच बारिश के कारण बीच में ही रद्द हो गया, लेकिन टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन ने उसकी पोल खोल दी। कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत अन्य बल्लेबाजों में निराश किया। हालांकि टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 266 रन बनाने में सफल रही।
बारिश के साये के बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, जो टीम इंडिया पर भारी पड़ा। एक के बाद एक भारतीय टीम के सभी स्टार बल्लेबाज पाकिस्तान की पेस अटैक के सामने जूझते हुए नजर आए। इस मुकाबले ने वनडे वर्ल्ड कप से टीम की तैयारियों की पोल खोल दी है।
बारिश के साये के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा ली। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा नहीं चल पाए और फ्लॉप साबित हुए।
अगले महीने यानी 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। इसका फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इसका मेजबानी भारत कर रहा है और यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हो रहा है पूरा वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जाएगा।
ऐसे में एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसने टीम इंडिया के फैंस को टेंशन में डाल दिया है। क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अगर भारतीय टीम का ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो एशिया कप के साथ वर्ल्ड कप दूर की कौड़ी साबित हो सकता है।
पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। टीम इंडिया ने अपने पहले चार विकेट महज 66 रनों के स्कोर पर गवां दिया। हालांकि बाद में ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाला और टीम इंडिया एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
पाकिस्तानी पेस अटैक के समाने पहले कप्तान रोहित शर्मा (11) फिर विराट कोहली (4), शुभमन गिल (10) और श्रेयस अय्यर (14) सस्ते में ही चलते बने। जल्दी-जल्दी दो विकेट गिरने के बाद कोहली और अय्यर से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दोने ने निराश किया।
पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी के खिलाफ पहले रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली फ्लॉप साबित हुए। शाहीन आफरीदी ने भारतीय टीम के दोनों स्टार खिलाड़ी को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया, जो भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है।
यह भी पढ़े- Ishan Kishan की धमाकेदार पारी पर इस मॉडल ने ऐसे लुटाया प्यार, वायरल हो रही Insta Story
इससे पहले 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा और विरोट कोहली का शाहीन आफरीदी से सामना हुआ था। उस मुकाबले में भी आफरीदी ने दोनों को ऑउट किया था। ऐसे में कहा जा सकता है दोनों दिग्गजों अपनी पिछली गलती से सबक नहीं ली और इस बार भी वो शाहीन आफरीदी के शिकार बने।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
2 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
3 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
4 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
6 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
6 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
7 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines