IND vs PAK Live Streaming: इंडिया और पाकिस्तान के एक और रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार हो जाइए. 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज में हुई पहली भिड़ंत में सूर्या की सेना पड़ोसी मुल्क पर पूरी तरह से हावी नजर आई थी. टीम इंडिया ने हंसते-खेलते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद डाला था. अब सुपर 4 राउंड में 21 सितंबर की शाम को यह दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी.
पाकिस्तान पिछली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा, तो टीम इंडिया एशिया कप में अपने दबदबे को कायम रखना चाहेगी. आइए आपको बताते हैं इस महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप सोनी लिव के अलावा और कहां उठा पाएंगे.
IND vs PAK हेड टू हेड रिकॉर्ड
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत कुल 20 बार हुई है. इसमें से 11 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, तो सिर्फ 6 मैचों में ही मैदान पड़ोसी मुल्क की टीम मार सकी है. यानी 8 देशों के इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पूरी तरह से दबदबा रहा है.
IND vs PAK Super 4 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 राउंड का यह मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाना है.
IND vs PAK Super 4 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 राउंड का यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025, IND vs OMAN Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे ये मैच, जानें संभावित प्लेइंग 11
IND vs PAK Super 4 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 राउंड में होने वाला यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा.
IND vs PAK Super 4 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 राउंड में होने वाले इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें: दुनिथ वेल्लालागे के पिता के निधन की खबर सुनकर भावुक हुए मोहम्मद नबी, सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख
IND vs PAK Super 4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 राउंड के इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप सोनी लिव पर ले सकेंगे.
सोनी लिव के अलावा कहां देख पाएंगे IND vs PAK Super 4 राउंड का मैच?
सोनी लिव का सब्सक्रिप्टशन अगर आपके पास नहीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं है. आप फैन कोड ऐप को डाउनलोड करके भी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
IND vs PAK Super 4 राउंड का मैच आप फ्री में कहां देख पाएंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर 4 राउंड के इस मैच का मजा आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकेंगे.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
53 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines