PAK Possible 11 vs IND, Final: एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है. दोनों ही टीमें एशिया कप की ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी. फाइनल के लिए फैंस में बहुत उत्साह है और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की टिकट सोल्डआउट हो गई है. एशिया कप फाइनल के लिए टीम इंडिया में बदलाव लगभग तय है. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की टीम में वापसी हो सकती है. सवाल ये है कि एशिया कप फाइनल जैसे बड़े मैच के लिए पाकिस्तान अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करेगा, या नहीं.
एशिया कप फाइनल के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11
पाकिस्तान एशिया कप 2025 की शुरुआत में जो टीम के साथ उतरा था, उसमें और अभी की प्लेइंग 11 में बहुत फर्क है. पड़ोसियों को अपना कॉम्बिनेशन ढूंढने में काफी समय लगा. सुपर 4 में भारत के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान ने वापसी की. उन्होंने श्रीलंका और फिर बांग्लादेश को हार थमाई. इसी के साथ उन्होंने फाइनल के लिए अपना टिकट कटाया. पाकिस्तान अपने पिछले दोनों मैच जीतकर आ रहा है. ऐसे में प्लेइंग 11 में शायद ही कोई बदलाव होगा. वैसे भी पाक कप्तान सलमान अली आगा ने बता दिया है कि बल्ले से फ्लॉप चल रहे सैम अयूब फाइनल में खेलेंगे.
फाइनल के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, हुसैन तलत, सलमान अली आगा (c), मोहम्मद हारिस (wk), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: फाइनल में इतिहास रचेंगे सूर्यकुमार यादव? निशाने पर हैं रोहित-धोनी ये खास रिकॉर्ड
टीम इंडिया की कैसी होगी प्लेइंग 11?
बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 के आखिरी मैच के लिए टीम इंडिया ने दो बड़े बदलाव किए थे. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को आराम दिया गया है. अब फाइनल के लिए दोनों की टीम में वापसी होगी. अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बाहर हो सकते हैं. हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर सबसे बड़ा सवाल है और अगर वो फिट नहीं हैं, तो अर्शदीप सिंह टीम में बने रह सकते हैं और हार्दिक बाहर हो सकते हैं. वैसे भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी मजबूत है.
हार्दिक फिट रहे, तो टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार होगी: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (c), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (wk), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: फाइनल से गायब हुआ ‘बॉयकॉट’ का असर, लाखों देकर भी नहीं मिल रही ‘सुपरसंडे’ के महा-मुकाबले की टिकट
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
25 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
55 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
55 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines