IND vs PAK Final Scenario: एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. दोनों के बीच 21 सितंबर को हुए इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. सुपर 4 में पाक की शुरुआत खराब रही है और भारत ने फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना कदम आगे बढ़ा लिया है. दोनों देशों के बीच टूर्नामेंट में दो मैच हो चुके हैं और फाइनल में भी उनकी भिड़ंत संभव है. पाकिस्तान को अगर फाइनल में कदम रखना है, तो उन्हें दो बड़े काम करने होंगे.
टीम इंडिया के लिए फाइनल का रास्ता है आसान
सुपर 4 में सभी टीमें 3-3 मैच खेलती हुई नजर आएंगी और भारत ने पहले मैच में जीत दर्ज कर ली है. अब उनके अगले दो मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ है. भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए एक जीत चाहिए, क्योंकि उनका नेट रन रेट अच्छा है. भारत अगर दोनों ही मैच जीत जाती है, तो फाइनल में उनकी जगह लगभग फाइनल हो जाएगी. सूर्या ब्रिगेड को सिर्फ अपना मोमेंटम बनाए रखना है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से बौखलाए शोएब अख्तर, अंपायर पर लगाए चीटिंग के आरोप! बोले- ये मजाक है
पाकिस्तान को फाइनल में जगह बनाने के लिए करने होंगे ये काम
पाकिस्तान के लिए सुपर 4 की शुरुआत निराशाजनक रही है. पहले ही मैच में पाक को हार मिली है और इसी वजह से अब उनके लिए बचे हुए मैच अहम बन जाते हैं. पाकिस्तान को अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज करने की सख्त जरूरत है. उन्हें सिर्फ जीत ही हासिल नहीं करनी है, बल्कि बड़े अंतर से जीतना है. इससे उनका नेट रन रेट बेहतर होगा और वो फाइनल में जगह बना पाएंगे. बांग्लादेश, श्रीलंका को हरा चुका है. अगर किसी तरह उन्होंने भारत को हरा दिया, तो फिर पाकिस्तान भी अपने दोनों मैच जीत गया, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच नेट रन रेट की लड़ाई होगी. इसी कारण पाक को फाइनल में एंट्री के लिए बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करनी होगी.
फाइनल में कभी नहीं हुआ है IND vs PAK
भारत और पाकिस्तान एशिया कप की शुरुआत से ही आपस में मैच खेल रहे हैं. दोनों के बीच इस टूर्नामेंट (वनडे + T20I) में 21 मैच हुए हैं. कभी भी दोनों देशों के बीच फाइनल में भिड़ंत नहीं हुई है. भारत और पाकिस्तान एशिया की सबसे बड़ी टीम हैं. 2025 में आखिर उनके बीच फाइनल होना का चांस है. अगर पाकिस्तान अगले दो मैच जीत गया और भारतीय टीम ने भी एक या दो मुकाबलों में जीत हासिल की, तो तीसरी बार वो 2025 के एशिया कप में आमने-सामने होंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: अपने ही फैसले से पाकिस्तानी कप्तान का यू-टर्न, जो 14 सितंबर को नहीं किया, वो 21 तारीख को करना पड़ा
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
26 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines