IND vs PAK Pitch Report: स्टेज सज चुका है। इंतजार की घड़ियां बस खत्म होने को है। एशिया कप 2025 के सबसे ब्लॉकबस्टर मुकाबले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 14 सितंबर की शाम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर होगी। यह दोनों देश जब एक-ूदूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो रोमांच की हदें पार हो जाती हैं।
टीम का हर खिलाड़ी जीत के लिए अपना सबकुछ झोंक देता है। इस बार भी नजारा कुछ अलग नहीं होगा। हालांकि, दोनों टीमों के कप्तान पहली बार एशिया कप के रण में टीम की अगुवाई करने उतरे हैं। भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि पड़ोसी मुल्क की कैप्टेंसी का जिम्मा सलमान आगा के कंधों पर है।
कैसी खेलेगी दुबई की पिच?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का छठा मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दुबई में आमतौर पर गेंदबाजों का राज रहता है। शुरुआती ओवरों में पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। वहीं, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है वैसे ही स्पिनर्स अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले में बाहर बैठेंगे अर्शदीप? पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की Playing 11!
गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है ऐसे में बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि, शाम के समय में ओस बड़ा रोल प्ले कर सकती है। ओस की वजह से रनों का पीछा करना काफी आसान हो जाता है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
दुबई के इस मैदान ने अब तक कुल 111 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 51 मैचों में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मारी है। वहीं, रनों का पीछा करते हुए टीमों ने 59 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। यानी दुबई में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित होता रहा है। पहली पारी में औसतन स्कोर 139 का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 122 है। इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा स्कोर टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। भारत ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 212 रन लगाए थे।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
19 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
47 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines