---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: फ्री में देख सकते हैं भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रोमांच, यहां देखें डिटेल्स

IND vs PAK Asia Cup 2023 Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 स्टेज के तहत दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ये मुकाबला कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। दूसरी ओर इस […]

---विज्ञापन---

IND vs PAK Asia Cup 2023 Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 स्टेज के तहत दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ये मुकाबला कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयारियों में जुट गई हैं।

दूसरी ओर इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। वहीं फैंस को भी गुड न्यूज मिल गई है। इस मैच को फ्री में देखा जा सकता है। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल पर इसे डिज्नी+हॉटस्टार पर मुफ्त में स्ट्रीम किया जा सकेगा। ये मुकाबला दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस 2.30 बजे होगा।

---विज्ञापन---

रखा गया है रिजर्व डे

हालांकि कोलंबो का मौसम एक बार फिर मैच का मजा किरकिरा कर सकता है, लेकिन बारिश की संभावना को देखते हुए इस खास मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। यानी अगर ये मुकाबला 10 सितंबर को नहीं हो पाया, तो इसे 11 सितंबर को पूरा किया जाएगा।

---विज्ञापन---

इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। उसने टीम में एक बदलाव किया है। पाकिस्तान की टीम में मोहम्मद नवाज की जगह फहीम अशरफ को शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम से केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी जुड़ गए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया किस संयोजन के साथ मैदान में उतरती है।

---विज्ञापन---

शमी को गंवानी पड़ सकती है जगह 

दरअसल, बुमराह बेटे का जन्म होने के कारण भारत लौट गए थे। उनकी जगह पर भारतीय टीम ने नेपाल के खिलाफ मोहम्मद शमी को मौका दिया था। शमी ने 7 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया था। जबकि सिराज ने 3 विकेट चटकाए थे। ऐसे में बुमराह के वापस आने पर शमी को एक बार फिर अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है। भारत-पाकिस्तान की टीम 3 अक्टूबर 2022 के बाद पहली बार एशिया कप ग्रुप स्टेज में भिड़ी थीं, लेकिन मैच पूरा नहीं हो पाया था। अब फैंस को इस मैच से बहुत उम्मीदें हैं।

---विज्ञापन---

एशिया कप में भारत का स्क्वाड: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

First published on: Sep 09, 2023 10:10 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola