---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: शाहीन अफरीदी को कोहली नहीं इस बल्लेबाज का विकेट लेकर आया मजा, मैच के बाद बताया नाम

Shaheen Afridi Enjoyed Rohit Sharma Wicket: टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते नजर आते हैं, लेकिन शनिवार को एशिया कप 2023 के तहत श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में उनका बल्ला खामोश रहा। विराट कोहली इस मैच में 7 गेंदों में महज 4 रन बनाए। 10 ओवर […]

---विज्ञापन---

Shaheen Afridi Enjoyed Rohit Sharma Wicket: टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते नजर आते हैं, लेकिन शनिवार को एशिया कप 2023 के तहत श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में उनका बल्ला खामोश रहा। विराट कोहली इस मैच में 7 गेंदों में महज 4 रन बनाए।

10 ओवर में चटकाए 4 विकेट 

उन्हें शाहीन अफरीदी ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। शाहीन इससे पहले रोहित शर्मा को बोल्ड कर चुके थे। इसके बाद उन्होंने विराट का शिकार किया। विराट के बाद हार्दिक पांड्या को 87 और रवींद्र जडेजा को 14 रन पर पवेलियन लौटाया। उन्होंने 10 ओवर में 35 रन देकर कुल 4 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 2 मेडिन ओवर भी फेंके। शाहीन से मैच के बाद पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा मजा किस खिलाड़ा विकेट लेने में आया।

---विज्ञापन---

रोहित के विकेट को किया एंजॉय 

इसके जवाब में शाहीन ने कहा- ”मुझे लगता है कि दोनों विकेट अहम थे, लेकिन रोहित के विकेट को मैंने ज्यादा एंजॉय किया। मुझे लगता है कि नई गेंद सीम और स्विंग कर सकती है, लेकिन उसके बाद गेंदबाजी करना ज्यादा आसान हो जाता है।”

---विज्ञापन---

पेस अटैक की घातक गेंदबाजी 

शाहीन के अलावा नसीम शाह और हारिस रऊफ ने भी धमाकेदार गेंदबाजी की। नसीम ने 8.5 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो वहीं हारिस रऊफ ने 9 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट चटकाए। स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान, मोहम्मद नवाज और सलमान अली को एक भी विकेट नहीं मिला। भारत-पाकिस्तान के बीच ये रोमांचक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। टीम इंडिया अब अगला मुकाबला 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस मुकाबले में किस तरह प्रदर्शन करती है।

First published on: Sep 03, 2023 12:41 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola