IND vs PAK Asia Cup 2023 Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के तहत शनिवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इसमें ओपनिंग मैच में नेपाल के खिलाफ 238 रनों से जीत दर्ज करने वाली टीम शामिल है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये मुकाबला दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये 23 अक्टूबर 2022 के बाद पहला मौका होगा जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
इस मुकाबले के लिए फैंस को गुड न्यूज मिली है। इस मैच को फ्री में देखा जा सकता है। भारत-पाकिस्तान मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसे डिज्नी+हॉटस्टार पर मुफ्त में मोबाइल पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि पल्लेकेले का मौसम मैच का रोमांच बिगाड़ सकता है। यहां बारिश होने की उम्मीद है। दोपहर 3 बजे भी बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि इसके बाद शाम 6 बजे से मौसम साफ हो सकता है। भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के पेस अटैक शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ का सामना करना होगा, जबकि निगाहें भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों और जसप्रीत बुमराह की फॉर्म पर भी होंगी।
मध्य क्रम में उतर सकते हैं ईशान किशन
हालांकि एक ओर जहां पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले के लिए सीनियर खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताएंगे। तिलक वर्मा ने हाल ही वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने शानदार पारियां खेलीं। हालांकि वह आयरलैंड दौरे पर फेल रहे और दो मैचों में महज 1 रन ही बना सके। रोहित ओपनिंग में शुभमन को तवज्जो दे सकते हैं। उन्होंने जुलाई-अगस्त में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपनी फॉर्म साबित की थी। उन्हें ओपनिंग के बजाय मध्यक्रम में उतारा जा सकता है।
भारत की एशिया कप स्क्वाड:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
स्टेंडबाय: संजू सैमसन
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
37 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
39 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines