Arijit Singh to perform in Ahmedabad India vs Pakistan Match: भारत-पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को होने वाले हाई प्रोफाइल मुकाबले का आगाज धमाकेदार अंदाज में होगा। इस मौके पर बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करेंगे। BCCI के अनुसार, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जाने-माने सिंगर अरिजीत सिंह लाइव परफॉर्म करेंगे। अरिजीत के अलावा शंकर महादेवन, सुखविंदर सिंह सहित कई अन्य सितारे भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले में परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं।
रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया भी करेंगे परफॉर्म
जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में अरिजीत सिंह के अलावा आशा भोसले, श्रेया घोषाल, रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया शामिल हैं। इस अवसर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि इससे पहले विश्व कप का कोई आधिकारिक उद्घाटन समारोह नहीं हुआ। इससे फैंस थोड़े निराश थे, लेकिन BCCI ने अब गुड न्यूज दी है। बॉलीवुड स्टार्स की परफॉर्मेंस के अलावा मैच के दूसरे चरण के दौरान लाइट शो और आतिशबाजी भी होगी।
जानकारी के अनुसार, फैंस सुबह 10 बजे से स्टेडियम में प्रवेश कर सकते हैं। प्री मैच प्रोग्राम दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। स्टेडियम में फैंस को केवल पर्स, मोबाइल फोन, कैप और दवाइयां ले जाने की अनुमति होगी। स्टेडियम के अंदर पानी फ्री मिलेगा।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: तीसरे मैच से पहले फिट हुआ स्टार खिलाड़ी, टीम के लिए आई बड़ी खुशखबरी
अहमदाबाद में कड़ी सुरक्षा
अहमदाबाद में इस हाई प्रोफाइल मुकाबले के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा में 11 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भारत-पाकिस्तान की टीमें पहले ही अहमदाबाद पहुंच गई हैं और उन्होंने प्रैक्टि्स भी शुरू कर दी है। हालांकि वनडे में रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। उसने 134 में से 73 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 56 मैचों में भारतीय टीम जीत हासिल कर चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपनी जीत की लय को किस तरह बरकरार रखती है।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines