World Cup 2023: भारत में वनडे वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण जारी है। टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया पहले से ही शुभमन गिल के डेंगू से पीड़ित होने के कारण चिंतित है। इसी बीच महामुकाबले से पहले एक और दिग्गज के डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी सामने आई है। वहीं एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार भारत-पाकिस्तान मैच से भी यह दिग्गज बाहर रहने वाला है। दूसरी तरफ शुभमन गिल के खेलने पर पहले से ही सस्पेंस जारी है।
कौन हुआ डेंगू से पीड़ित?
एएनआई से आई जानकारी के मुताबिक स्टार कमेंटेटर हर्षा भोगले अब डेंगू से पीड़ित हो गए हैं। उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए इसकी जानकारी दी। वह बोले कि, दुर्भाग्यवश मैं भारत और पाकिस्तान मैच को 14 अक्टूबर को मिस करूंगा। मुझे डेंगू हो गया है। इसके कारण कमजोरी बहुत है। मेरी इम्यूनिटी कम हो चुकी है। इस कारण यह संभव नहीं होगा। मुझे उम्मीद है कि मैं सही समय से लौट पाउंगा और 19 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश के मैच तक फिट हो जाउंगा।
शुभमन गिल पर सस्पेंस
भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल पहले से ही डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो मैच नहीं खेले थे। अभी उनके पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। फिलहाल वह अहमदाबाद पहुंच चुके है। अभी उन्हें डॉक्टरों ने एक हफ्ते की सलाह दी है। इस कारण उनके फिलहाल अभी खेलने पर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। भारतीय टीम ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत लिए हैं।
यह भी पढ़ें:-
एक घंटे भी नहीं टिक पाया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, गगनचुंबी छक्के से साथी खिलाड़ी ने कर दिया ध्वस्त
नवीन उल हक ने सुनाई विराट कोहली के साथ दोस्ती की पूरी कहानी, बताई अंदर की बात
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
50 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines