Live Updates
IND vs OMA Live: भारत ने जीत मैच
एशिया कप 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया ने ओमान को 21 रनों से हरा दिया है। ओमान की टीम 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 167 रन ही बना पाई।
IND vs OMA Live: विनायक शुक्ला हुए आउट
अर्शदीप सिंह ने विनायक शुक्ला के रूप में ओमान को चौथा झटका दिया है। विनायक 1 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs OMA Live: ओमान को लगा तीसरा झटका
ओमान को हमद मिर्जा के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा है। हमद 51 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने उनको आउट किया।
IND vs OMA Live: आमिर कलीम हुए आउट
ओमान को आमिर कलीम के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा है। हर्षित राणा ने टीम इंडिया को ये सफलता दिलाई है। ओमान का स्कोर 149/2
IND vs OMA Live:आमिर कलीम ने जड़ा अर्धशतक
आमिर कलीम कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। ओमान का स्कोर 130/1
IND vs OMA Live: विकेट के लिए तरस रहे भारतीय गेंदबाज
13 ओवर में ओमान ने सिर्फ एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 92 रन लगा दिए हैं। कलीम 34 और मिर्जा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाज आज विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दे रहे हैं।
IND vs OMA Live Score: टीम इंडिया के हाथ लगी पहली सफलता
ओमान को पहला झटका लग गया है। जतिंदर 32 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए हैं। आखिरकार टीम इंडिया के हाथ पहली सफलता लग गई है।
IND vs OMA Live: ओमान के नाम रहा पावरप्ले
6 ओवर का पावरप्ले पूरी तरह से ओमान के नाम रहा है। जतिंदर 26 और आमिर कलीम 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्कोर बोर्ड पर 44 रन लग चुके हैं। भारतीय बॉलर्स पावरप्ले में एक विकेट तक नहीं निकाल सके हैं।
IND vs OMA Live Score: 4 ओवर बाद ओमान 27/0
4 ओवर का खेल हो चुका है और ओमान के स्कोर बोर्ड पर 27 रन लग गए हैं। अच्छी बात यह है कि ओमान ने अब तक कोई विकेट नहीं गंवाया है।
IND vs OMA Live: ओमान की दमदार शुरुआत
ओमान की पारी का आगाज हो चुका है। जतिंदर सिंह और आमिर कलीम ने 2 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 17 रन लगा दिए हैं। जतिंदर अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं।
IND vs OMA Live Score: ओमान के सामने 189 रनों का लक्ष्य
आखिरी गेंद पर हर्षित राणा ने जोरदार सिक्स जमाया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 188 रन लगाए हैं। ओमान को जीत के लिए 189 रन बनाने होंगे।
IND vs OMA Live: अर्शदीप रनआउट
अर्शदीप सिंह ठीक हार्दिक पांड्या की तरह ही रनआउट हो गए हैं। अर्शदीप के खाते में आए सिर्फ एक रन। टीम इंडिया ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है।
IND vs OMA Live Score: तिलक चले पवेलियन
तिलक वर्मा भी 18 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद आउट हो गए हैं। ओमान के गेंदबाजों ने भारत को सातवां झटका दे दिया है।
IND vs OMA Live: संजू भी आउट
संजू सैमसन की 45 गेंदों में खेली गई 56 रनों की पारी का अंत हो गया है। टीम इंडिया ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है।
IND vs OMA Live Score: संजू का अर्धशतक पूरा
संजू सैमसन ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। बेहद धीमी फिफ्टी संजू की, लेकिन इस समय भारतीय टीम को एक सूझबूझ भरी इनिंग की जरूरत थी, जो संजू ने खेली है।
IND vs OMA Live: दुबे भी सस्ते में आउट
शिवम दुबे भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में शिवम आसान सा कैच देकर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत की आधी टीम अब वापस लौट चुकी है।
IND vs OMA Live Score: अक्षर पटेल भी आउट
अक्षर पटेल भी पवेलियन लौट रहे हैं। 13 गेंदों में 26 रन बनाने के बाद अक्षर को आमिर कलीम ने चलता किया है। भारतीय टीम अब मुश्किल में दिखाई दे रही है।
IND vs OMA Live: टीम इंडिया ने छूआ 100 रनों का आंकड़ा
10 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 100 रन लग गए हैं। संजू सैमसन अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और वह 37 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। अक्षर उनका साथ 10 रन बनाकर निभा रहे हैं।
IND vs OMA Live Score: हार्दिक रनआउट
हार्दिक पांड्या भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। संजू सैमसन ने जोरदार शॉट खेला, लेकिन बॉलर ने गेंद पर हाथ लगा दिया और बॉल सीधा स्टंप पर जा लगी। हार्दिक अनलकी रहे और वह क्रीज से बाहर थे। हार्दिक के खाते में सिर्फ एक रन आया।
IND vs OMA Live: अभिषेक चले पवेलियन
अभिषेक शर्मा 15 गेंदों में 38 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। टीम इंडिया को यह बड़ा झटका लगा है। अभिषेक अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे।
IND vs OMA Live Score:लय में दिख रहे अभिषेक
अभिषेक शर्मा कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 7 गेंदों में वह 21 रन ठोक चुके हैं। हालांकि, संजू सैमसन अब तक शांत नजर आए हैं और 11 गेंदों में उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाए हैं।
IND vs OMA Live: 2 ओवर बाद टीम इंडिया 6/1
2 ओवर में टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 6 रन ही लगे हैं और शुभमन गिल पवेलियन लौट चुके हैं। अभिषेक को अब यहां से बड़ी पारी खेलनी होगी। संजू सैमसन आज नंबर तीन पर प्रमोट किया गया है।
IND vs OMA Live Score:टीम इंडिया को लगा पहला झटका
टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है। शुभमन गिल 5 रन बनाकर शाह फैसल की कमाल की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं।
IND vs OMA Live Score: एक ओवर बाद टीम इंडिया 6/0
टीम इंडिया की शुरुआत पहले ओवर में शांत रही है। गिल और अभिषेक ने पहले ओवर में 6 रन बनाए हैं। हालांकि, यह तूफान से पहले की शांति हो सकती है।
IND vs OMA Live: पहली गेंद पर रिव्यू बर्बाद
पहली ही गेंद पर ओमान ने अपना रिव्यू बर्बाद कर दिया है। गेंद अभिषेक के पैड पर आकर लगी थी और जोरदार अपील की गई और डीआरएस ले लिया गया। हालांकि, बॉल लेग स्टंप को मिस करती हुई दिखाई दी।
IND vs OMA Live Score:टीम में हुए दो बड़े बदलाव
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। बुमराह की जगह पर अर्शदीप और वरुण के स्था पर हर्षित राणा आए हैं।
IND vs OMA Live: टीम इंडिया की प्लेइंग 11
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
IND vs OMA LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी पहले ओमान बॉलिंग करती हुई नजर आएगी।
IND vs OMA Live Score: थोड़ी देर में टॉस
बस थोड़ी देर का इंतजार और कीजिए, क्योंकि टॉस का सिक्का उछलने ही वाला है। भारतीय फैन्स की चाहत होगी कि आज टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करे और स्कोर बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाए।
IND vs OMA Live: जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम
एशिया कप 2025 में अब तक भारत ने दो मैच खेले हैं. पहला मैच टीम इंडिया ने 9 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेला था, जबकि 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। दोनों ही मुकाबले में बुमराह प्लेइंग 11 का हिस्सा थे, लेकिन अब ओमान के खिलाफ उन्हें आराम मिलने की संभावना है.
IND vs OMA Live: इतिहास रचने की दहलीज पर अर्शदीप
अगर अर्शदीप को इस मैच में मौका मिलता है तो वह इतिहास रच सकते हैं. अर्शदीप भारत के लिए टी-20आई में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनने से महज 1 विकेट दूर हैं. उन्होंने अब तक 99 विकेट लिए हैं.
IND vs OMA Live: अर्शदीप को मिल सकता है चांस
अर्शदीप सिंह को आज प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। अर्शदीप इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को बेकरार भी होंगे। वह भारत की ओर से इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
IND vs OMA Live Score: गावस्कर ने दी सलाह
गावस्कर ने मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार को सलाह दी है। पढ़िए।
IND vs Oman: ‘संजू-तिलक का बदलो बैटिंग ऑर्डर, बुमराह को दो आराम’, मैच से पहले सुनील गावस्कर की सूर्यकुमार को सलाह
IND vs OMA LIVE: संजू को मिलेगा प्रमोशन?
फैन्स को अब तक संजू सैमसन की ताबड़तोड़ बैटिंग देखने का मौका नहीं मिला है। कप्तान सूर्या आज संजू को नंबर तीन पर प्रमोट कर सकते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज की हालिया फॉर्म कमाल की चल रही है।
IND vs OMA Live Score: कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
भारतीय टीम अपने प्लेइंग 11 में आज कई बदलाव कर सकती है। कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौका। पढ़िए।
IND vs Oman: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे 3 बदलाव! बुमराह करेंगे आराम, इस गेंदबाज की होगी एंट्री
IND vs OMA LIVE Score: फॉर्म में लौट चुके हैं सूर्या
सूर्यकुमार यादव अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल कर चुके हैं। सूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 47 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
IND vs OMA LIVE: बेहतरीन लय में वरुण
वरुण चक्रवर्ती के खाते में भले ही ज्यादा विकेट ना दिख रही हो, लेकिन वह दूसरे छोर से लगातार दबाव बनाते दिखाई दिए हैं। वरुण की फिरकी का जादू खूब चला है।
IND vs OMA LIVE: गिल से होगी बड़ी पारी की आस
शुभमन गिल यूएई के खिलाफ तो अच्छी लय में दिखाई दिए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में टीम उनसे आज एक बड़ी पारी की उम्मीद जरूर करेगी।
IND vs OMA LIVE: कुलदीप साबित हुए हैं अबूझ पहेली
कुलदीप यादव एशिया कप 2025 में बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं। रनों पर लगाम लगाने के साथ-साथ कुलदीप ने अब तक खेले दोनों ही मैचों में विकेट भी निकाले हैं।
IND vs OMA LIVE: अभिषेक ने किया है प्रभावित
अभिषेक शर्मा ने भले ही बड़ी पारी ना खेली हो, लेकिन वह अब तक दोनों ही मैचों में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से प्रभावित करने में सफल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने 13 गेंदों में 31 रन कूटे थे।
IND vs OMA LIVE: दमदार खेल दिखाना चाहेगी ओमान
ओमान के लिए खोने के लिए कुछ नहीं है। सुपर 4 राउंड में पहुंचने का सपना पहले ही चकनाचूर हो गया है। ऐसे में ओमान के प्लेयर्स इस मैच में अपना सबकुछ झोंक देना चाहेंगे।
IND vs OMA LIVE: बेहतरीन फॉर्म में टीम इंडिया
भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में अब तक सबकुछ अच्छा घटा है। गेंदबाज खूब कमाल कर रहे हैं, तो बैटर्स भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया ने दोनों ही मैच आसानी से जीते हैं।
IND vs OMA LIVE: भारत बनाम ओमान
नमस्कार, स्वागत है आपका इंडिया बनाम ओमान मुकाबले के लाइव ब्लॉग में। टीम इंडिया सुपर 4 का टिकट हासिल कर चुकी है ऐसे में इस मुकाबले में प्लेइंग 11 थोड़ी बदली-बदली दिखाई दे सकती है।
India vs Oman, Asia Cup 2025 Highlights: एशिया कप 2025 के 12वें मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत ओमान के साथ हुई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 188 रन लगाए थे. टीम की ओर से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 38 रनों का योगदान दिया.
वहीं 189 रनों के जवाब में ओमान की टीम बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 167 रन ही बना पाई. जिसके चलते टीम इंडिया ने इस मैच को 21 रनों से अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs Oman: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे 3 बदलाव! बुमराह करेंगे आराम, इस गेंदबाज की होगी एंट्री
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025, IND vs OMAN Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे ये मैच, जानें संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
25 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
41 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines