IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 25 नवंबर 2022 को ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से मात दी। हार के बावजूद कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया। बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर ने तूफानी पारी से सभी को हैरान कर दिया वहीं गेंदबाजी में रफ्तार किंग उमरान मलिक ने डेब्यू मैच में ही दो बड़े विकेट झटके और सभी को अपना मुरीद बना लिया। मैच के बाद उनके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। इसा कड़ी में जाहिर खान ने उमरान को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उमरान मलिक विकेट टेकर हैं- जाहिर खान
जहीर खान ने अमेजन प्राइम वीडियो के माध्यम से कहा, “उमरान मलिक अपने वनडे डेब्यू में गेंद के साथ बहुत अच्छे नजर आए। उन्होंने बहुत अच्छी शुरुआत की, और जिस गति के बारे में हर कोई बात कर रहा है, वह उनकी ताकत है, और उन्होंने इसी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया, जो अच्छी चीज है। उन्हें इस मैच में अपने अंतिम ओवरों में कुछ सीख मिली है, लेकिन इस स्तर पर यह उसके लिए पहला मैच था, तो हिट होना जायज था। यह अपने उस पल का आनंद लेने और इसे सब कुछ देने के बारे में है, और मुझे लगता है कि उनका डेब्यू अच्छा रहा, उन्होंने हर पल को जिया।
150 की रफ्तार से की थी गेंदबाजी
बता दें कि उमरान मलिक का चयन टी20 सीरीज के लिए भी किया गया था लेकिन उन्हें खिलाया नहीं गया। जिसके बाद फैंस की मांग थी कि उन्हें वनडे में खिलाया जाए। आखिरकार उमरान को वनडे मैच में जगह मिली जिसके बाद उन्होंने इस मैच में 150 से भी ज्यादा रफ्तार से गेंदबाजी की और लॉकी फर्ग्यूसन को भी रफ्तार के मामले में पीछे छोड़ दिया। उमरान ने 154 की रफ्तार वाली गेंद पर डेवोन कॉन्वे का विकेट झटका
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
11 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
53 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines