---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: शुभमन गिल का तूफान देख युवी-भज्जी-कैफ गदगद, बांधे तारीफों के पुल

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल एक के बाद एक शतक ठोक तबाही मचाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अहमदबाद में खेले गए निर्णायक मैच में पहली सेंचुरी ठोक हाहाकार मचा दिया। गिल ने 63 गेंदों में 12 चौके-7 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 126 रन जड़े। उनका […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल एक के बाद एक शतक ठोक तबाही मचाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अहमदबाद में खेले गए निर्णायक मैच में पहली सेंचुरी ठोक हाहाकार मचा दिया। गिल ने 63 गेंदों में 12 चौके-7 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 126 रन जड़े। उनका तूफान देख हर कोई दंग रह गया। कदमों और कलाइयों का इस्तेमाल कर एक से एक लाजवाब शॉट ठोक गिल ने अपनी पारी से दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। गिल की इस पारी को देख घर में टीवी से चिपके पूर्व तूफानी ऑलराउंडर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ खुश हो गए। उन्होंने ट्वीट कर गिल की तारीफों के पुल बांधे।

युवी ने कहा- एक बार फिर मैच जिताने वाली पारी

युवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा- और उसने इसे फिर से किया है! एक बार फिर से शानदार मैच जिताने वाली पारी।

और पढ़िए‘वेल डन बेबी’ हार्दिक पांड्या ने लिया Shubman Gill का मजेदार इंटरव्यू, खुश होकर लगाया गले, देखें वीडियो

वहीं हरभजन सिंह ने ट्वीट कर लिखा- सब कुछ शुभ है क्योंकि हमारे पास शुभमन है। बहुत अच्छा खेला, तुम पर बहुत गर्व है। ऐसे ही धमाके करते रहो।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

वहीं मोहम्मद कैफ ने लिखा- सभी फॉर्मेट का एक प्लेयर – शुभमन गिल। कैफ ने एक और ट्वीट में लिखा- शुभमन गिल ने दिखाया कि टी20 केवल अपरंपरागत और पहले से सोचे गए शॉट्स के बारे में नहीं है। सही क्रिकेट कभी फैशन से बाहर नहीं होता।

और पढ़िएSuryakumar Yadav ने पाई बड़ी उपलब्धि, ‘मिस्टर 360’ एबी डी विलियर्स को छोड़ा पीछे

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

वसीम जाफर ने भी गिल की तारीफ की। उन्होंने लिखा- गिल की बल्लेबाजी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह चौके और छक्के के लिए कितनी अच्छी गेंदें हिट करते हैं। एक सपने की तरह बल्लेबाजी। पहले टी20I टन पर बधाई।

दिनेश कार्तिक ने लिखा- एक के बाद एक शतक लगा रहे हैं… लगता है शुभमन अभी शुरू ही हुआ है। अच्छे जा रहे हो।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

बन गए पांचवें बल्लेबाज

शुभमन गिल नाबाद 126 रन ठोक न केवल एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक ठोकने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली सभी फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 02, 2023 12:24 AM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola