Will O’Rourke Ruled Out: भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत करने वाली है. दोनों टीमों के बीच T20I सीरीज के जरिए श्रृंखला की शुरुआत होगी, जिसके बाद 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड की T20I टीम से पहले ही दो खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. अब वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भी उनका एक प्रमुख तेज गेंदबाज उपलब्ध नहीं होगा. दरअसल, विलियम ओ’रौर्के चोट से उबरने के लिए भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं.
भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे विल ओ’रौर्के
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ऐलान किया है कि विल ओ’रौर्के भारत के खिलाफ आगामी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग और पिंडली की चोट से रिकवर कर रहे हैं. NZ क्रिकेट ने साफ कर दिया है कि विल को वनडे और टेस्ट स्क्वाड में शामिल करने को लेकर बातचीत हुई थी. हालांकि, न्यूजीलैंड क्रिकेट इस तेज गेंदबाज की फिटनेस को लेकर अभी जोखिम नहीं लेना चाहता है और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहता है.
विल ओ’रौर्के को अप्रैल 2025 में कमर में चोट लगी थी, जिसके बाद वह 7 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे. उन्होंने बांग्लादेश दौरे पर वापसी की और तीन वनडे मैचों में हिस्सा लिया. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया, जिसमें उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट आई. बाद में उन्हें पिंडली में भी दर्द महसूस हुआ. इसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं और भारत के खिलाफ सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, बनाए महज 20 रन
हेड कोच ने विल ओ’रौर्के को लेकर क्या कहा?
न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, ‘यह विल ओ’रौर्के के लिए बेहद निराशाजनक चीज होगी, क्योंकि वह भारत के खिलाफ अपने घर पर इतनी बड़ी सीरीज मिस कर रहे हैं. वह वनडे और टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन बातचीत के बाद हम सभी इस नतीजे पर आए कि उन्हें चोट से ठीक होने के लिए अधिक समय की जरूरत है, ताकि वह गेंदबाजी का भार संभाल सकें.’
T20I सीरीज से भी दो कीवी खिलाड़ी बाहर
22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज शुरू हो जाएगी. न्यूजीलैंड ने इसके लिए स्क्वाड का पहले ही ऐलान कर दिया था. हालांकि, उन्हें कुछ खिलाड़ियों की चोट के कारण बदलाव करना पड़ा. स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन और तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स चोट के कारण भारत के खिलाफ T20I सीरीज नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, दो अहम खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 min agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
35 mins agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines