नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैच जीतकर श्रंखला भी अपने नाम कर ली है। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अपने फेवरेट क्रिकेटर्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे रायपुर के दर्शकों को भारतीय टीम के गेंदबाजों के बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शानदार पारी ने एंटरटेन किया। क्रिकेटप्रेमियों से लबरेज इस माहौल को देख न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर ग्रांट इलियट गदगद हो गए। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हजारों दर्शक टीम इंडिया को चीयर करते नजर आ रहे हैं।
क्या नजारा है, रायपुर…
इस वीडियो को शेयर कर इलियट ने लिखा- दुनिया के 5वें सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में इसकी पूरी कैपेसिटी के साथ मोबाइल लाइट जलती है। क्या नजारा है, रायपुर…हालांकि इलियट ने एक गलती कर दी। रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का पांचवां नहीं, बल्कि चौथा सबसे बड़ा स्टेडियम है। जानकारी के अनुसार, शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता लगभग 65,000 है जो इसे भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टेडियम बनाता है।
https://twitter.com/grantelliottnz/status/1616772354184708099?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet
वीर नारायण सिंह बिंझवार के नाम पर बनाया गया है स्टेडियम
रायपुर के इस शानदार क्रिकेट स्टेडियम का नाम वीर नारायण सिंह बिंझवार के नाम पर रखा गया है। सोनाखान के जमींदार ने छत्तीसगढ़ राज्य में भारत की स्वतंत्रता के लिए 1857 के युद्ध का नेतृत्व किया था। 2008 में निर्मित यह स्टेडियम अतीत में आईपीएल के 2013 और 2015 संस्करणों के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए एक घरेलू स्थल के रूप में रहा है। जिसमें सीएलटी20 के आठ मैचों की मेजबानी भी शामिल है।
ये हैं दुनिया के टॉप 5 क्रिकेट स्टेडियम
दुनिया के टॉप 5 क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम टॉप पर है। इस स्टेडियम में 1,32,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड है। इसकी दर्शक क्षमता 1,00,024 है। वहीं कोलकाता का ईडन गार्डंस दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। जिसमें 68 हजार लोगों के बैठने की कैपेसिटी है। चौथे स्थान पर नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी कैपेसिटी लगभग 65 हजार है। पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का पर्थ स्टेडियम है, जहां लगभग 61 हजार दर्शक बैठ सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
53 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines