IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर में खेला जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। जहां एक तरफ भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी। वहीं कीवी टीम सीरीज को बचाने के लिए हर हाल में दूसरा मैच जीतना चाहेगी। ये रायपुर में खेला जाने वाला पहला मैच है और इससे पहले वहां के ड्रेसिंग रुम का युजवेंद्र चहल ने मजेदार अंदाज में दीदार कराया।
चहल ने दिखाए कोहली और हार्दिक के बैग, किशन से की बातचीत
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में चहल से शुरुआत होती है। चहल कहते हैं कि आज चहल टीवी’ पर कोई प्लेयर नहीं आएंगे बल्कि आज हम आपको सर्वे करवाएंगे ड्रेसिंग रूम का। चहल ने सबसे पहले रोहित शर्मा को ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए दिखाया। इसके बाद उन्होंने बताया कि रोहित के साथ विराट कोहली और उप कप्तान हार्दिक पंड्या की सीट है। वहीं बाद में वे ईशान किशन से उनके दोहरे शतक में अपने योगदान के बारे में पूंछते हैं जिसपर किशन कहते है कि चहल ने जो भी कहा था उसका मैने बिल्कुल पालन नहीं किया। जिसपर चहल मुस्कुराते हुए कहते हैं कि ‘मैं बांग्लादेश में था ही नहीं।’
और पढ़िए – मोहम्मद शमी ने झटका तीसरा विकेट, माइकल ब्रेसवेल 22 रन बनाकर आउट
और पढ़िए – रोहित शर्मा टॉस जीतने के बाद भूल गए कि क्या करना है..बैटिंग या बॉलिंग..जानें फिर क्या हुआ?
रोहित शर्मा ने अचानक ले लिए मजे
इसके बाद युजवेंद्र चहल ने ड्रेसिंगरूम के मसाज टेबल को भी दिखाया और बताया कि जब खिलाड़ियों को जरूरत होती है तो उनका मसाज यहीं पर होता है। इसके बाद चहल टीम इंडिया के फूड मेन्यू की ओर बढ़ रहे होते हैं तभी रोहित शर्मा बीच में आकर उनसे मजे लेते हुए दिखाई देते हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित कहते हैं अच्छा फ्यूचर है तेरा। इसपर चहल ठहाका लगाते हुए नजर आते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines