IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है। इसका आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी का फैसला किया वहीं अच्छी शुरुआत के बाद लगातार विकेट गंवा दिए। हालांकि टीम के ओपनर और युवा खिलाड़ी शुभमन गिल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और बेहतरीन शॉट्स खेल रहे हैं।
शुभमन गिल ने घुटने टेक कर जड़ दिया तूफानी छक्का
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही लेकिन बाद में टीम ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और ईशान किशन का विकेट गंवा दिया। हालांकि टीम के ओपनर शुभमन गिल ने पारी को संभाल रखा। गिल ने इस पारी में कई शॉट्स खेले लेकिन एम ब्रेसवेल के सामने जड़ हुआ छक्का बेहतरीन था। दरअसल पारी के 19वें में एम ब्रेसवेल गेंदबाजी करने आए। उन पर गिल शुरू से ही हावी दिखे। ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने घुटना टेक कर एक शानदार शॉट खेला और गेंद को सीधे बांउंड्री के पास भेज दिया। इस शॉट के वक्त बल्ले से भी एक मीठी सी आवाज निकली।
Shubman Gill का छक्का देखने के लिए यहां क्लिक करें
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिपले, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
बता दें कि ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड कप की तैयारी इससे और भी ज्यादा मजबूत होगी। न्यूजीलैंड की टीम खतरनाक फॉर्म में है और उसने हाल ही में पाकिस्तान को धूल चटाई है। हालांकि दोनों की बीच आंकड़ों की बात करें तो इसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है और भारतीय टीम को मामूली बढ़त मिली हुई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines