IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने खतरनाक शुरुआत दी है। जिसमें रोहित शर्मा बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और दमदार शॉट्स खेल रहे हैं। रोहित ने अभी तक इस पारी में 5 छक्के जड़ दिए हैं और इसी के साथ सनथ जययूर्या को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की और दोनों ही ओपनर्स ने आते ही चौके और छक्के मारने शुरू कर दिए। वहीं रोहित शर्मा ने 5 छक्के जड़ दिए हैं। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में रोहित शर्मा इस मैच से पहले 267 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर थे। लेकिन अब वे 272 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने इसी के साथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया है जिनके 270 छक्के हैं। इसी के साथ वे 270 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
शाहिद अफरीदी ने ठोके हैं सबसे ज्यादा छक्के
वनडे करियर में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने की बात की जाए तो ये का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अब पीसीबी के चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। शाहिद ने अपने वनडे करियर में 351 छक्के ठोके थे। उन्होंने ये छक्के 398 मैचों की 369 ईनिंग में जड़े थे। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं। गेल ने 331 छक्के जड़े हैं।
और पढ़िए –IND vs NZ: इंडियन बल्लेबाजों का वनडे में चलता है राज, रोहित शर्मा के शतक से बन गया इतिहास
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज टीवी पर कैसे देखें लाइव?
डीडी स्पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले फ्री में देखे जा सकते हैं। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्स?
डीडी स्पोर्ट्स के मोबाइल एप पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच देखे जा सकते हैं। इसके अलावा डिजनी हॉट स्टार पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
और पढ़िए –IND vs NZ: विराट कोहली ने आते ही मारा करारा SIX, गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार, देखें video
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज टीवी पर फ्री में कैसे देखें लाइव?
डीडी स्पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले फ्री में देखे जा सकते हैं। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines