IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच (IND vs NZ 3rd T20) बुधवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने खतरनाक प्रदर्शन करते हुए 168 रनों की विशाल जीत हासिल की। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 12.1 ओवर में महज 66 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली और मैन ऑफ द मैच भी रहे जिसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनका इंटरव्यू लिया।
हार्दिक पांड्या ने शुभमन गिल से उनकी जर्नी के बारे में पूछा सवाल
इस मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने गिल के इंटरव्यू लिया जिसे बीसीसीआई ने शेयर किया है। इंटरव्यू के समय हार्दिक ने गिल से पूछा, आपको खेलते हुए देखना वास्तव में बेहद सुखद होता है। आपकी अभीतक की जर्नी कैसी रही इस तरह का बल्लेबाज बनने के लिए? जिस पर गिल के जबाव देने से पहले ही पांड्या कहते हैं कि हां मैं जानता हूं कि आप अपने पिता को इसका श्रेय देंगे क्योंकि उन्होंने बहुत मेहनत की आपको यहां तक पहुंचने के लिए लेकिन फिर भी उनके अलावा और ऐसी कौन सी चीज है जिसने आपको यहां तक पहुंचने में काफी मदद की?
और पढ़िए – Suryakumar Yadav ने पाई बड़ी उपलब्धि, ‘मिस्टर 360’ एबी डी विलियर्स को छोड़ा पीछे
शुभमन गिल ने अपने पिता को किया याद
हीं, इस पर गिल जवाब देते हुए कहते हैं कि, हां बिल्कुल जैसा की आपने कहा मेरे पिता ने मुझे बहुत मदद की इसलिए इसका श्रेय मेरे पिता को भी जाता है और मेरे ख्याल से जो मेरी गेम है उसमें ये अहम होता है कि मैनेजमेंट और कप्तान भी भरोसा करे। इससे पहले भी मैंने टी20 खेले लेकिन उनमें मैं कुछ खास नहीं कर पाया, इसलिए इस बार भी मैंने अपने दिल की सुनी और वहीं किया जो मुझे करना चाहिए था। खास तौर पर आपने जब मुझे मैच से पहले कहा कि, जैसे मैं खेलता हूं वैसे ही जा कर खेलो कुछ एक्स्ट्रा करने की जरूरत नहीं है।
वहीं इस इंटरव्यू में दोनों ही काफी खुश और मस्ती के मूड में दिखे। इंटरव्यू समाप्त होने के बाद हार्दिक प्यार से शुभमन गिल के पास जाते हैं और कहते हैं कि वेल डन बेबी, इसके बाद पांड्या गिल को गले भी लगाते हैं और गाल पर चूमते भी हैं। ये साफ बताता है कि दोनों को एक दूसरे के प्रति कितना सम्मान है।
Team India playing 11: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
New Zealand Playing 11: मिचेल सेंटनर (कप्तान) डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, बेन लिस्टर, फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ईश साढ़ी, लोकी फर्ग्युसन और ब्लेयर टिकनर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
14 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines