IND vs NZ 3rd ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मंगलवार को क्लीव स्वीप किया। इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 90 रनों से शिकस्त देकर वनडे की नंबर 1 टीम बनने का ताज पहना। इस जीत में रोहित शर्मा-शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की शानदार बल्लेबाजी के साथ शार्दुल ठाकुर की चतुराई भरी गेंदबाजी शामिल रही। मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा की दोस्ती और एक दूसरे के प्रति सम्मान देखने को मिला जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।
जब विराट ने रोहित को दी बधाई और जीत लिया दिल
दरअसल इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खतरनाक शुरुआत की और दोनों ही ओपनर्स ने 220 रनों की साझेदारी की। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरकार अपना शतकों का सूखा खत्म किया और 101 रनों की पारी खेली। हालांकि वे शतक पूरा करने के बाद ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हो गए। रोहित जैसे ही आउट होने के बाद पेवेलियन की ओर जा रहे थे तब सामने से विराट कोहली उनसे मिले और मैदान के बीच में कोहली ने रोहित को बधाई दी और पीठ भी थपथपाई।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर एक फैन द्वारा शेयर किया गया है जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इससे ये साफ पता चलता है कि दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति कितना प्रेम है और दोनों ही एक दूसरे का कितना सम्मान करते हैं।
रोहित ने की शुभमन गिल की तारीफ
वहीं मैच जीतके के बाद रोहित शर्मा ने सेंचुरी जड़ने वाले शुभमन गिल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि-‘ एक युवा खिलाड़ी के रूप में टीम में आना और शानदार रवैया रखना अच्छा है। मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं, इसलिए यह अतिरिक्त मील के पत्थर तक जाने के बारे में था। पिच आज अच्छी थी। ईमानदारी से कहूं तो हम रैंकिंग के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। हम मुख्य रूप से मैदान पर सही चीजें करने के बारे में चर्चा करते हैं। ऑस्ट्रेलिया बेहतरीन टीम है और चीजें हमारे लिए आसान नहीं होंगी, लेकिन मुझे लगता है कि हम सीरीज के लिए तैयार हैं।’
संबंधित खबरें
रोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
43 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
5 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines